मुंबई (महाराष्ट्र) : भारतीय कारोबारी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी से पहले अंबानी परिवार एक के बाद एक खास कार्यक्रम आयोजित करने में लगा हुआ है। हर मौके पर पूरा अंबानी परिवार एक साथ नजर आ रहा है। मंगलवार को भी अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका की शादी से पहले नेक काम किया। एक सामूहिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया था, इस आयोजन को लेकर देश-विदेश में अम्बानी परिवार काफी सराहना हो रही है। इस मौके पर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ ही ईशा अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता और आनंद पीरामल भी मौजूद रहे। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को बधाई दी और खास उपहार भी दिए। इन खास तोहफों में सोने और चांदी के गहने भी शामिल थे। अंबानी परिवार के इस खास आयोजन की काफी प्रशंसा हो रही हैं, लोग अम्बानी परिवार के इस आयोजन से काफी खुश नजर आये। देश-विदेश में इस खास आयोजन की चर्चायें सोशल मीडिया पर होने लगी है।
सामूहिक कार्यक्रम के इस विशाल आयोजन में नीता अंबानी खास अंदाज में नजर आईं। उन्होंने लाल साड़ी के साथ बालों में गजरा लगाया हुआ था। इतना ही नहीं नीता अंबानी की साड़ी पर गायत्री मंत्र भी लिखा गया था, वहीं उनके पोटली पर्स पर श्रीकृष्ण बने नजर आए। नीता अंबानी इस साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं। उनके इस लुक ने खूब लाइमलाइट चुराई। जिस बात पर हर किसी का ध्यान गया वो थी नीता अंबानी अच्छा रवैया। उन्होंने हर जोड़े को बधाई दी। नए दूल्हा-दुल्हन नीता अंबानी का पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिखे, जिसके बाद उन्होंने नई दुल्हनों को गले भी लगया। इस दौरान नीता अंबानी की ममता देखने को मिली। तस्वीरें देखने वाले नीता अंबानी की प्रशंसा करते नहीं थकेंगे। नव विवाहित जोड़े इस आयोजन से भाव – विभोर हो गये। वहां उपस्थित लोगों की आँखों से ख़ुशी के आंसू झलक आये।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
नीता अंबानी को नव विवाहित जोड़ों से बातचीत करते भी देखा गया। नीता अंबानी के साथ ईशा अंबानी और श्लोका मेहता का भी क्यूट मोमेंट नजर आया, जहां सभी अंबानी लेडीज एक-दूसरे से बातचीत करती नजर आईं। अब इस सामूहिक शादी कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बता दें, 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी के कार्यक्रम तीन दिनों तक चलने वाला है। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तरह ये भी भव्य होगा। इसका आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में ही किया जायेगा।



