20 साल से जिसे ‘हथौड़ा’ समझ महिला कूटती थी मसाले, जब पता चला वो क्या है तो महिला के पैरों तले खिसकी जमीन।

अजब/गजब : कई बार हमारे साथ जीवन में कुछ ऐसी घटनायें हो जाती है, जिससे हम अंजान रहते है, कई बार लगभग सभी के साथ ऐसा होता है कि हम किसी भी चीज़ का सस्ता विकल्प ढूंढ लेते हैं। इसकी वजह से हमारे कुछ पैसे भी बच जाते हैं और कई बार क्रिएटिविटी का ज़बरदस्त इस्तेमाल भी हो जाता है। हालांकि ऐसी आदत कभी-कभी भारी भी पड़ सकती है। अगर भारी नहीं पड़ी तो समझो आप खुशकिस्मत है, हाल ही में एक ऐसी ही महिला की कहानी सुर्खियों में आ गई, जिसका जुगाड़ू हथौड़ा दरअसल मौत का सामान था, जिसे वो बीस साल से प्रयोग कर रही थी, उसे अहसास ही नहीं था की वो रोज मौत के पास जा रही है, लेकिन उसे इस बात का कोई अहसास ही नहीं था।

वह महिला पिछले 20 साल से एक हथौड़े का इस्तेमाल कर कर रही थी, कील ठोकने से लेकर अखरोट तोड़ने और दूसरे घरेलू इस्तेमाल की वजह से हथौड़ा लगभग घिस गया था, घिसते-घिसते वो हथौड़ा काफी आखरी स्थिति तक आ चुका था। जब उसे इससे जुड़ा सच पता चला तो वो बिल्कुल सन्न रह गई। जानकारी के अनुसार यह घटना चीन की है। यहां रहने वाली 90 साल की महिला ने अपने जीवन के दो दशक ऐसी अज्ञानता में गुजार दिए कि उसे अपनी गलती का एहसास हुआ तो वो कुछ बोलने लायक नहीं बची। उसके पैरों तले जमीं खिसक गई।

जिसे महिला समझती रही हथौड़ा, वो था ‘बम’ :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

महिला का सरनेम क्विन है और स्थानीय जानकारी के अनुसार वो चीन के हुबेई प्रांत में मौजूद शियांगयांग में रहती है। उसे अपने खेत में लकड़ी के हत्थे वाली एक लोहे की चीज़ मिली थी, उसे लगा कि ये जुगाड़ से बनाया गया हथौड़ा है और वो उसे अपने घर ले आई। हर सख्त चीज़ को वो हथौड़े से तोड़ती थी। उसका निरंतर प्रयोग करती थी। हाल ही में कुछ लोग जब उसका पुराना घर तोड़ने गए तो उन्हें ये हथौड़ा मिला। उन्हें ये समझते देर नहीं लगी कि ये हैंड ग्रेनेड है और पिछले 20 साल से महिला जब भी इसे इस्तेमाल करती थी, वो अपनी ज़िंदगी खतरे में डालती थी। यह कभी – भी फट सकता था, लेकिन बोलते है ना जाको राखे साइयां-मार सके ना कोई।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

बुजुर्ग महिला ने बताया कि वो इसका इस्तेमाल मसाले कूटने, ड्राई फ्रूट तोड़ने और कीलें गाड़ने के लिए करती थीं। हैंड ग्रेनेड के बारे में पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची और उसे जांच के लिए भेजा। जांच में पता चला कि वाकई ये चाइनीज़ टाइप 67 हैंड ग्रेनेड है, जिससे दादी 20 साल से मसाले कूट रही थीं। पुलिस ने ये बात भी साफ की है कि उसे नष्ट किया गया है ताकि कोई और नुकसान न हो। बात रही दादी की, तो वो भाग्यशाली थीं कि इतने दिन मौत का खेल खेलने के बाद भी ज़िंदा रहीं। इस घटना के सामने आने के बाद लोग कौतुहल में है।