गिरिडीह (झारखण्ड) : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े अमन साहू गैंगबाजी की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हो गया है, अपराधिक प्रवृति से जुड़े गैंगबाजों पर पुलिस लगातार कार्यवाही भी कर रही है। वहीँ इनको किसी से डर नहीं है, वहीँ अब केंद्रीय कारागृह अधीक्षक हिमानी प्रिया को भी इनसे खतरा हैं। हिमानी को जान से मारने की धमकी मिल रही है। उनके पास इंटरनेशल कॉल के साथ व्हाट्सप्प मैसेज भी आ रहा है। हिमानी के अनुसार यह कॉल और मैसेज इसी केंद्रीय काराग्रह में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का सहयोगी कुख्यात मयंक सिंह कर रहा है। झारखंड की पलामू जेल से 13 दिन पहले गिरिडीह जेल शिफ्ट हुए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खास शूटर अमन साहू की गुंडागर्दी शुरू हो गई है। उसके गुर्गे अब जेल अधीक्षक को ही धमकी दे रहे हैं। गिरिडीह सेंट्रल जेल की अधीक्षक हिमानी प्रिया को अमन साहू गैंग के मयंक सिंह ने धमकी दी है। इसमें गिरिडीह जेल में अमन साहू को उसकी अपनी मनचाही सुविधा देने को कहा गया है। सुविधाएं न मिलने पर जेल अधीक्षक को गोली मारने की धमकी दी गई है। इससे हिमानी ने किस भी प्रकार के डर से इंकार किया है।
इंटरनेशनल कॉल और मैसेज के जरिए गैंगस्टर मयंक ने कहा : पिछली बार निशाना चूक गया था। तत्कालीन जेलर प्रमोद कुमार इसमें बाल-बाल बच निकले थे। लेकिन इस बार का निशाना चूकेगा नहीं, गैंगस्टर ने जेल अधीक्षक को ये भी धमकी दी है कि उसके निशाने पर उनका पूरा परिवार भी है। इसलिए अमन साहू जेल में जो सुविधा चाहता है उसे पूरा करें। इस मामले को लेकर गृह विभाग सतर्क है।
इतना ही नहीं दो दिन पहले जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया के मोबाइल पर भेजे गए मैसेज में मयंक ने कहा : वो अभी तुरंत अमन साहू से मुलाकात करें। अमन से पूछें कि उसे क्या-क्या सुविधाएं चाहिए? वह जो भी फरमाइश करता है उसे त्वरित पूरा करें।अन्यथा अंजाम भुगतने को तैयार रहें। इसने पहले भी यहां के जेलर प्रमोद कुमार पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें वो बाल-बाल बचे थे। लेकिन इन सबके बावजूद जेल आइजी सुदर्शन मंडल ने गिरिडीह जिला प्रशासन की रिपोर्ट को नजरअंदाज कर गैंगस्टर अमन साहू को मेदनीनगर से गिरिडीह सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने की अनुमति दे दी। अब इस मामले में जेल विभाग क्या कार्यवाही करेगा ये सामने नहीं आ पाया है।
क्या बोलीं जेल अधीक्षक?
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
धमकी मिलने पर जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया ने कहा है कि वो किसी की धमकी से डरती नहीं है। गिरिडीह जेल के सारे कैदियों को जो सुविधाएं मिलती हैं वहीअमन साहू को भी मिलेगी। उसे कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा। धमकी से जुड़े सारे ऑडियो, मैसेज सहित अन्य तथ्यों से उन्होंने गिरिडीह के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व जेल आइजी सुदर्शन मंडल को अवगत करा दिया है। एसपी इस मामले में त्वरित संज्ञान लिया गया है। पुलिस हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। इस पर लीगल कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा लगातार जेल का निरीक्षण भी किया जा रहा है। अब इस मामले में क्या कार्यवाही होगी ये सामने नहीं आ पाया है।
जेलर को धमकी :
इससे पहले अप्रैल 2022 में अमन साहू को गिरिडीह जेल लाया गया था। यहां आने के बाद 20 जुलाई 2022 को उसने तत्कालीन जेलर प्रमोद कुमार के वाहन पर गोली चलवाई थी। साथ ही तत्कालीन प्रभारी जेल अधीक्षक अनिमेष चौधरी से दो करोड़ की रंगदारी भी मांगी थी। फिर कांड के दूसरे दिन ही उसे गिरिडीह से सिमडेगा जेल भेज दिया गया था। बाद में सिमडेगा से पलामू की मेदिनीनगर जेल भेजा गया था। वहां उसने तत्कालीन जेल अधीक्षक जितेंद्र कुमार को भी फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। अमन साहू गैंगस्टर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी बड़े व्यापारियों को निशाना बनाने की सुपारी मिली थी।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



