रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में प्रत्येक गुरुवार को जनदर्शन लगेगा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन कार्यक्रम को लेकर आम जन में काफी उत्साह है, मुख्यमंत्री लोगों की समस्याओं का लगातार समाधान भी कर रहे है। वहीँ आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दूसरा जनदर्शन कार्यक्रम है। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय जनता की समस्या सुनी और समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश भी दिये। जनदर्शन में मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है। आम लोगों में काफी उत्साह बन रहा है।
आज जनदर्शन में बहुत सारे ऐसे आवेदन आए जिसमें मुख्यमंत्री से लोगों ने उनकी योजनाओं से अपने जीवन में आई खुशहाली के लिए आभार व्यक्त किया, आम जनता ने सरकार की योजनाओं को लेकर अपनी ख़ुशी जाहिर की। इनमें से एक चेतन भी थे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी, आज जनदर्शन में आया हूं मेरी बिटिया की शादी भी इसी महीने है। अपना आवेदन लेकर आया तो सोचा कि आप प्रदेश के मुखिया हैं तो मुख्यमंत्री को आमंत्रित कर शादी का कार्ड देकर बिटिया के लिए उनका आशीर्वाद भी ले लूं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी बिटिया को मेरा भरपूर आशीर्वाद है। बिटिया सुखी रहे, आपके आवेदन पर भी यथोचित कार्यवाही की जायेगी। पिता ने अपनी ख़ुशी जाहिर की।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
इसी तरह एक आवेदन सार्वजनिक हनुमान मंदिर के निर्माण के लिए आया। इसमें कहा गया कि हम लोग हनुमान जी का मंदिर बनवा रहे हैं। हम चाहते हैं कि क्योंकि आप प्रदेश के मुखिया हैं इसलिए इसमें आपकी भी भागीदारी हो हम चाहते हैं कि आप 1 रुपए के माध्यम से अपनी सहयोग राशि प्रदान करें ताकि मुखिया के योगदान से हमारी कोशिश को हनुमान जी सफलता प्रदान करें। जनदर्शन में आज महतारी वंदन योजना को लेकर भी धन्यवाद देने महिलाएं आईं। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से हमारी गृहस्थी का बजट संतुलित हुआ है। महिलाओं को एक आत्मबल और सम्मान मिला है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
पीएम नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के तहत सीएम विष्णु देव साय ने अपने निवास परिसर में दहीमन का पौधा लगाया है। प्रदेश में “एक पेड़ मां के नाम अभियान” से स्वस्फूर्त जुड़कर लोग पेड़ लगा रहे हैं। सीएम श्री साय ने इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की है। जहां आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के अभियान में शामिल किया गया है। सीएम ने इस मौके पर अधिकारियों को सीड बॉल का भी वितरण किया। सरगुजा अंचल में पाए जाने वाला दहीमन का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर है। कई बीमारियों के इलाज में स्थानीय प्रजाति का यह पौधा उपयोगी है। वहीँ आम लोगों से भजी मुख्यमंत्री ने एक-एक पौधा लगाने की अपील की।



