एसडीएम द्वारा पत्रकार की जमकर पिटाई, NSUI कार्यकर्ताओं सहित पत्रकार आक्रोशित, आन्दोलन की दी चेतावनी।

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में न्यूज़ कवर करने पहुंचे एक पत्रकार के साथ एसडीएम ने बदसलूकी की और उसे डंडे से जमकर मारा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, एसडीएम के खिलाफ पत्रकारों और लोगों का गुस्सा फूट गया है। इसका विरोध करते हुए यह सभी लोग कोतवाली के बाहर नारे लगाते हुए और प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए हैं। पत्रकारों से मारपीट को लेकर सभी पत्रकार एकजुट हो गये है। मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।

दरअसल, सूरजपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने लोकनिर्माण विभाग में हुए अनिमितताओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने के लिए प्रशासन को आवेदन देकर सूचित किया था। जिसके बाद सूरजपुर एसडीएम जगरनाथ वर्मा ने उन कार्यकर्ताओं को थाने में बुलाकर मारपीट की थी, जिसकी जानकारी पत्रकारों दी गई थी। इसी दौरान पत्रकार अनवर खान वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने इस घटना क्रम को अपने फोन में कैद करना शुरू किया तो एसडीएम साहब ने पत्रकार पर ही हमला कर दिया, डंडे से उनकी जमकर पिटाई भी कर दी। 

मीडियाकर्मी समेत आम नागरिक थाने पहुंचे :

मारपीट के बाद पत्रकार को कई जगह चोटें आई है। साथ ही उनका मोबाईल भी छीन लिया गया है। जिसमें सारे वीडियो कैद हैं। जैसे ही यह बात फैली वैसे ही मीडियाकर्मी समेत आम नागरिक थाने पहुंचे और आक्रोशित लोगों ने एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नारेबाजी की और विरोध में लोग जुटने लगे।

कोतवाली परिसर छावनी में तब्दील :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

इस मामले को देखते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक मोके पर पहुंचे और उचित कार्यवाही का आश्वासन देने के बाद किसी तरह लोगों का प्रदर्शन खत्म करवाया है। इस दौरान पूरा कोतवाली परिसर छावनी में तब्दील होता हुआ दिखाई दिया है। प्रदर्शन में कांग्रेस समेत बाकी पार्टी के लोग भी शामिल रहे और उन्होंने कहा कि, अगर प्रशासन उचित कार्यवाही नहीं करता है तो उग्र आंदोलन करेंगे। इस मामले में अभी क्या कार्यवाही की गई स्पष्ट नहीं हो पाया , वहीँ पत्रकारों द्वारा आन्दोलन की चेतावनी देकर अभी मामला शांत किया गया है।