बिलासपुर : लगातार यात्रियों को रेल मंत्रालय के क़दमों से परेशानी उठानी पड़ी, जिसको लेकर सोशल मीडिया के जरिये अथवा अन्य साधनों ने आम यात्रियों ने सरकार को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया, जिसका नतीजा अब सामने आया है, इसमें माचिस मीडिया न्यूज़ ने भी लगातार रेलवे यात्रियों की समस्याओं को प्राथमिकता दी और अपनी ख़बरों को रेलवे तक पहुँचाया और परेशान गरीब यात्रियों की आवाज को बुलंद किया। अब जाकर रेलवे ने गरीब तबके के यात्रियों पर ध्यान दिया है, जो कि लगभग नामुमकिन था।
अब जनरल कोच में यात्रा करने वाले मध्यम व गरीब वर्ग के यात्रियों को रेलवे बड़ी राहत देने वाला है। वर्ष 2024-25 और 2025-26 में रेलवे 10 हजार नॉन एसी कोचों के उत्पादन का लक्ष्य रखा है, जिनको विभाग ने दरकिनार कर दिया था और लगातार कम करते जा रहा था। अब इन नये कोचों के बनने से जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को अमृत भारत एसएलआर कोच में उच्च स्तरीय यात्रा का अनुभव मिलेगा। जनरल कोच के रेकॉर्ड निर्माण से यात्रियों की सुविधा में बढोतरी होगी। वर्तमान में रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए तमाम सुविधा स्लीपर व एसी कोच में दी जाती थी। जनरल कोच की संख्या धीरे-धीरे कम होती जा रही थी। इसे लेकर आम आदमी के लिए सस्ती यात्रा दिन ब दिन महंगी हो रही थी। रेलवे ने अब मध्यम वर्ग व गरीब तबके के यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा वाली अमृत भारत ट्रेन की तर्ज पर 10 हजार एसएलआर कोच का निर्माण करने का निर्णय लिया है, जो की बिलकुल भी बंद कर दिया गया था, जनरल कोच लगातार ख़त्म किये जा रहे थे।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
अब भारतीय रेलवे आम यात्रियों की यात्रा को आसान बनाने के लिए यह कदम उठाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों की माने तो दो साल में रेलवे ने जनरल कोच की रेकॉर्ड निर्माण का लक्ष्य रखा है, अभी तक इसको लेकर यही ख़बरें सामने आ रही थी कि जनरल कोच बंद कर दिए जायेंगे। अब नये कोच निर्माण के बाद नान एसी कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी बेहतर यात्रा का अनुभव होगा।
रेलवे विभाग ने कोच निर्माण के बाद अब सभी ट्रेनों में नान एसी जनरल कोच की संख्या वापस बढ़ाएगी। भारतीय रेलवे यातायात के क्षेत्र में सबसे बड़ी संस्था है। सस्ती व बेहतर यात्रा के लिए सर्वाधिक यात्री रेलवे से ही यात्रा करते है। रेलवे में यात्रियोें की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे मंत्रालय कोचों की आवश्यकता को पूरी करने के लिए वार्षिक कोच उत्पादन की योजना पर काम कर रहा है। रेलवे अधिकारियों की माने तो कोचों का उत्पादन आवश्यकता के अनुरूप किया जा रहा है।
इसी साल बनेंगे सामान्य कोच :
2024-25 में 5 हजार 3 सौ नान एसी कोच बनाने का निर्णय लिया है। उत्पादन में नान एसी कोच के साथ ही रेलवे अमृत भारत नान एसी स्लीपर कोच 1, 470, 323 एसएलआर कोच, 32 उच्च क्षमता वाले पार्सल वैन व 55 पेंट्री कार वैगन बनाने की योजना है। वित्तीय वर्ष 2026 में अमृत भारत जनरल कोच 2 हजार 710, अमृत भारत स्लीपर कोच 1 हजार 910 नॉन एसी स्लीपर, अमृत भारत एसएलआर कोच 5 सौ 14, 2 सौ उच्च क्षमता वाले पार्सल वैन व 110 पेंट्री कार बनायेगी।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
यात्रियों की बेहतर सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे जनरल एसएलआर कोच निर्माण कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2024 से 2026 के बीच यात्रियों नए कोच की सुविधा मिलने लगेगी। अमृत भारत योजना के तहत बन रहे नान एसी कोच यात्रियों के बेहतर यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगा।इससे सस्ता और सुगम यात्रा का साधन प्रशस्त होगा। -विकास कुमार कश्यप, सीपीआरओ एसईसीआर जोन



