आयुर्वेद में बताया गया शुगर नाशक तरीका, डायबिटीज में कैसे खाएं अमरूद के पत्ते, जान लें ये जरुरी नुस्खा….।

स्वास्थ्य : शुगर, जिसे आम भाषा में मधुमेह अथवा अंग्रेजी में डायबिटीज़ भी कहा जाता है, एक खराब मेटाबोलिक रोग है, इसमें रक्त शर्करा अथवा ग्लूकोस का स्तर बढ़ जाता है और शरीर के उचित तरीके से इंसुलिन नामक औषधि का उपयोग नहीं होता। इंसुलिन शरीर में रक्त शर्करा को सेलों में प्रवेश करने में मदद करता है जिससे रक्त शर्करा का स्तर सामान्य रूप से बना रहता है। जब पैंक्रियाज़ से उचित मात्रा में एक्टिव इंसुलिन न निकले, तो इसकी वजह से ब्लड में ग्लूकोज़ का लेवल बढ़ने लगता है और फिर इसी स्थिति को मधुमेह, डायबिटीज़ या शुगर कहा जाता है। ऐसी परिस्थिति में कोई बीमारी हो जाती है तो उसका इलाज करवाने में भी दिक्कत होती है।

इस समस्या से ये दिक्कतें शुरू हो जाती है :

  • बहुत भूख और थकान महसूस करना
  • बार-बार पेशाब करने की ज़रूरत
  • बहुत प्यास लगना
  • मुंह सूखना
  • त्वचा में खुजली
  • धुंधली दृष्टि 

समय के साथ, लगातार उच्च रक्त शर्करा स्तर के कारण स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे हृदय रोग, तंत्रिका क्षति और आंखों की समस्याएं आदि, इससे काफी मुसीबत भी बढ़ जाती है।

इसके समाधान के लिये अहम है अमरुद अथवा जाम के पत्ते :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

अमरूद एक ऐसा फल है जिसे डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत असरदार माना जाता है। अमरूद में भरपूर एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी, पोटेशियम और फाइबर होता है जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं अमरूद के पत्तों को आयुर्वेद में दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। शुगर के मरीज को अमरूद के पत्ते का सेवन करने से बहुत लाभ होता है। डायबिटीज में इंसुलिन लेवल को कंट्रोल करने में अमरूद के पत्ते मदद करते हैं। अमरूद के पत्तों में फ्लेवोनोइड्स, टैनिन और पॉलीफेनोल्स जैसे तत्व होते हैं जो एंटी डायबिटीज गुणों से भरपूर होते हैं। जानिए डायबिटीज में अमरूद के पत्तों का कैसे करें इस्तेमाल? इसलिये इन्हें शुगर की समस्या में प्रयोग करना काफी लाभदायक होता है।

डायबिटीज में कैसे करें अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल? :

डायबिटीज के मरीज अमरूद की पत्तों की चाय बनाकर पी सकते हैं। इससे इंसुलिन लेवल में सुधार आएगा। अमरूद के पत्तों की चाय बनाने के लिए 1 कप पानी में थोड़े अमरूद के पत्ते डालकर उबाल लें। अब इसे छानकर पी लें। आप इसे खाने के बाद पीतें हैं तो ये ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। वैसे शुगर के मरीज सुबह भी अमरूद के पत्ते की चाय पी सकते हैं। इससे चाय को पीने से ब्लड शुगर लेवल को स्थिर करने में मदद मिलेगी। यह बहुत ही लाभदायक है।

शुगर में अमरूद के पत्ते खा सकते हैं? :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

अगर आपको चाय बनाकर नहीं पीनी है तो आप अमरूद के 2-3 पत्तों को धोकर सुबह खाली पेट चबाकर भी खा सकते हैं, यह भी आपके लिये लाभदायक है। इससे डायबिटीज के मरीज को फायदा होगा। इसके अलावा अमरूद के पत्तों को सुखाकर इसका पाउडर बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। शुगर के मरीज के लिए अमरूद के पत्ते किसी टॉनिक की तरह काम करते हैं।

अमरूद के पत्ते खाने के फायदे :

  • अमरूद के पत्ते सिर्फ डायबिटीज ही वहीं बल्कि कई दूसरी बीमारियों में भी असरदार साबित होते हैं। पेट में दर्द होने पर अमरूद के पत्तों को चबाने की सलाह दी जाती है।
  • आयुर्वेद में बढ़ हुए कॉलेस्ट्रोल (Cholesterol) अथवा मोटापा को कंट्रोल करने के लिए भी अमरूद के पत्ते खाने की सलाह दी जाती है। इससे जमा जमा कॉलेस्ट्रोल बाहर निकल जाता है।
  • मोटापा कम करने के लिए भी अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल किया जाजात है। अमरूद के पत्तों से बनी चाय सुबह खाली पेट पीने से बैली फैट कम होता है।
  • रक्त संचार बेहतर बनाने और बालों के फॉलिकल्स को बेहतर करने में भी अमरूद के पत्ते की चाय और अमरूद के पत्तों का रस मदद करता है। 

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs