रिचार्ज प्लान महंगे होने के बाद अब आपको अतिरिक्त सिम सक्रिय रखने के लिये कम से कम इतना करना होगा रिचार्ज….।

नई दिल्ली : आजकल लगभग हर आदमी के पास दो सिम है, जो किसी ना किसी कारण से चलाने को मजबूर है, वहीँ इन्हें रिचार्ज ना करवा पाने पर बंद होने का भी डर रहता है। अब जब सभी कंपनियों ने अपने मोबाइल टैरिफ बढ़ा दिए हैं, तो अब प्रयोगकर्ताओं को रिचार्ज कराने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। तीनों निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने न्यूनतम रिचार्ज प्लान की कीमत को भी बढ़ा दिया है। प्रयोगकर्ताओं को अब अपना सिम सक्रिय रखने के लिए पहले की अपेक्षा ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।

एयरटेल का न्यूनतम रिचार्ज :

एयरटेल ने अपने न्यूनतम रिचार्ज प्लान को 20 रुपये महंगा कर दिया है। टेलीकॉम कंपनी के 179 रुपये वाले मिनिमम रिचार्ज प्लान के लिए अब प्रयोगकर्ताओं को 199 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में प्रयोगकर्ताओं को कुल 2GB डेटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा प्रयोगकर्ताओं को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा। कंपनी का अब सबसे सस्ता प्लान यही है।

वोडाफोन-आईडिया का न्यूनतम रिचार्ज :

वोडाफोन-आइडिया का मिनिमम रिचार्ज प्लान 99 रुपये में मिलता है। हालांकि, वोडाफोन-आईडिया के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 15 दिनों की है। ऐसे में पूरे महीने के रिचार्ज के लिए आपको 198 रुपये खर्च करना होगा। इस प्रीपेड प्लान में प्रयोगकर्ताओं को 99 रुपये का टॉक-टाइम ऑफर किया जा रहा है। इसमें 200MB डेटा के साथ-साथ कॉलिंग के लिए 2.5 पैसा प्रति सेकेंड चार्ज किया जाएगा यानी इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में आपको असीमित वॉइस कॉलिंग का लाभ नहीं मिलेगा। इस रिचार्ज से आपका सिम सक्रिय रहेगा।

जिओ का न्यूनतम रिचार्ज :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

जियो प्रयोगकर्ताओं को अपना सिम कार्ड सक्रिय रखने के लिए 149 रुपये खर्च करने होंगे। जियो का यह रिचार्ज प्लान 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में प्रयोगकर्ताओं को रोज 1GB डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग जैसे ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसके अलावा प्लान में Jio TV, Jio Cinema जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। जिओ का सबसे पहला प्लान यही था जिसमें प्रतिदिन 1 जीबी के साथ 28 दिनों की वैद्यता थी।

BSNL का न्यूनतम रिचार्ज :

वर्तमान में बीएसएनएल का कम से कम 107/- वाला रिचार्ज है, जिसकी वैद्यता 35 दिन की है, जो कि बीएसएनएल अन्य कंपनियों की तरह महंगा कर सकता है, इस रिचार्ज में आपको 3 जीबी 3G डाटा और 200 मिनट की कॉलिंग मिलती है।