कवर्धा : रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे में भीषण सड़क हादसा होने की जानकारी सामने आई है, जिसके बाद नेशनल हाईवे में वाहनों की लंबी कतार लग गई है, बताया जा रहा है कि तेज बारिश के कारण तीन ट्रकों में आपस में टक्कर हुई है। घटना छत्तीसगढ़ के चिल्फी घाटी में हुई है, जहाँ 3 ट्रक आपस में भिड़ गए हैं, चिल्फी घाटी काफी भयानक घाटी है, यह म.प्र.-छ.ग. का बॉर्डर है। इस हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद घाटी में वाहनों की लगी कतार लगती हुई नजर आई…यह हादसा रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर हुआ है। जिसकी वजह से हाईवे पूरी तरह से जाम हो गया है। हालांकि पुलिस मौके से खराब ट्रक को हटाने की कोशिश में जुटी हुई है।
सामने ऐया ये पूरी घटना :
रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 में एक्सीडेंट के बाद 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। एक्सीडेंट वाली जगह के दोनों ओर छोटे बड़े लंबे वाहन फंसे हुए हैं। जाम के कारण सैकड़ों ट्रक, बस, कार, छोटी वाहन फंसे हुए हैं। कबीरधाम जिले से होकर गुजरने वाली रायपुर- जबलपुर नेशनल हाईवे 30 के चिल्फी थाना अंतर्गत ग्राम अकलहरिया के पास तेज बारिश के कारण सुबह 10 बजे दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार तीसरी ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गई, जिससे नेशनल हाईवे सड़क में पुरी तरह जाम हो गया। तीनों ट्रकों की भिड़ंत भीषण हादसा हो सकता है, लेकिन गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
एक साथ तीन ट्रकों की भिड़ंत के कारण यहाँ वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है। देखते ही देखते सैकड़ों वाहनों की लगभग दस किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई। चिल्फी पुलिस ने दुर्घटना में घायल तीनों वाहनों के चालकों को चिल्फी उप स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाने की कोशिश की जा रही है। ताकि रास्ता खुल सके, जिसमें काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
”दो ट्रक की भिड़ंत हुई थी. इसी दौरान तीसरी ट्रक भी जा भिड़ी इस जिससे ग्राम अकलहरिया के पास सड़क पर जाम की स्थिति हो गई है. पुलिस की टीम सड़क से ट्रक को हटाने का प्रयास कर रही है. जल्द ही रास्ता क्लियर कर लिया जाएगा.” उमाशंकर राठौर, चिल्फी थाना प्रभारी



