बालाघाट(म.प्र.) : बालाघाट में अपनी बकरी को बचाने के चक्कर में एक व्यक्ति अजगर से लोहा ले बैठा। अजगर ने अधेड़ व्यक्ति को बुरी तरह से जकड़ लिया। इस घटना के दौरान 55 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जिले के भरवेली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनसुआं के जंगल में एक व्यक्ति अपनी बकरी को बचाने के लिए विशाल अजगर से भिड़ गया। इस दौरान 55 वर्षीय व्यक्ति को जंगल में एक बड़े अजगर ने जकड़ लिया और फिर पूरे शरीर में लिपट कर उसे घायल कर दिया।
जाने क्या है मामला :
यह पूरी घटना 55 साल के शिवप्रसाद गाड़ेश्वर के साथ हुई, जो बालाघाट जिले के धनसुआं थाना क्षेत्र के भरवेली गांव में रहता है और मजदूरी करता है। शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे वह अपनी बकरियों को चराने के लिए जंगल के तरफ गया था। वहां पर उसका खेत भी है, यहां बकरियों को छोड़कर वह कछार में बनी झोपड़ी में आराम कर रहा था।इसी दौरान करीब 11 बजे एक बकरी की तेज चिल्लाने की आवाज आई तो मौके पर पहुंचा और देखा कि एक विशाल अजगर एक बकरी को पकड़ा हुआ है और उस पर लिपट कर उसे खाने का प्रयास कर रहा था।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
अजगर ने दबोचा, लेकिन डरा नहीं :
अपनी बकरी को बचाने के लिए शिवप्रसाद गाड़ेश्वर विशालकाय अजगर से भिड़ गया। इस दौरान अजगर ने बकरी को छोड़कर उसे दबोच लिया और धीरे-धीरे पूरे शरीर को जकड़ना शुरू कर दिया, लेकिन शिवप्रसाद गाड़ेश्वर ने भी हार नहीं मानी। जंगल में कुछ देर तक तो वो अकेला ही विशाल अजगर से भिड़ते रहा लेकिन जब उसे एहसास हुआ कि वह अकेले इस विशाल अजगर का सामना नहीं कर सकता तो वह अजगर समेत गांव की ओर भागा।
अंत में बचा ली अपनी बकरी :
रास्ते में गांव का ही एक युवक मिला, जिसे उसने लकड़ी बीच में फंसाने का कहा, लेकिन अजगर की ताकत के आगे वह भी नाकाम रहा। आखिरकार उसी युवक की मदद से शिवप्रसाद ने किसी तरह अजगर से खुद को अलग किया और बकरी के साथ-साथ खुद को बचाने में सफल हो गया। इस दौरान शिवप्रसाद घायल हो गया है और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।



