चुनाव में मिली हार से ऋषि सुनक ने कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पद से दे दिया इस्तीफा, नर्स का बेटा बनेगा अब पीएम।

लन्दन (ब्रिटेन) : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारमर के सामने हार स्वीकार कर ली है, जबकि उनकी कंजरवेटिव पार्टी चुनावों में ऐतिहासिक हार की ओर बढ़ रही है। स्टारमर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने की राह पर हैं, अभी तक के रुझानों से पता चलता है कि लेबर पार्टी हाउस ऑफ कॉमन्स में बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है। ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में लेबर पार्टी की ऐसी सूनामी चली कि ऋषि सुनक टिक नहीं सके। चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी की करारी हार हुई है। लेबर पार्टी ने 650 सीटों में से 400 पार के साथ 14 साल बाद प्रचंड वापसी की है। ब्रिटेन में चार जुलाई को आम चुनाव हुए थे। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हार स्वीकार कर ली है। सुनक हालांकि अपनी सीट जीत गए हैं। उन्होंने उत्तरी इंग्लैंड में रिचमंड एवं नॉर्थलेरटन सीट पर 23,059 वोटों से जीत हासिल की है।

ऋषि सुनक ने करारी हार के बाद पहले संबोधन में कहा कि ब्रिटिश लोगों ने “एक गंभीर फैसला” सुनाया है और सीखने और विचार करने के लिए बहुत कुछ है। ऋषि सुनक ने भावुक होते हुए कहा, “इस कठिन रात में, मैं रिचमंड और नॉर्थलेरटन निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के प्रति उनके निरंतर समर्थन के लिए अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं। लेबर पार्टी ने इस आम चुनाव में जीत हासिल की है। मैंने सर कीर स्टारमर को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया है।”

नर्स का बेटा बनेगा अब पीएम :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

अब सुनक की इस हार से स्टार्मर बनेंगे पीएम, 61 वर्षीय कीर स्टार्मर का जन्म लंदन के ऑक्सटेड शहर में हुआ था। उनके पिता टूलमेकर थे और मां एनएचएस नर्स थीं. 2015 में कीर के पहली बार सांसद बनने के कुछ दिनों के बाद ही उनकी मां का निधन हो गया था। स्टार्मर सरे के एक छोटे शहर में पले-बढ़े। कीर के दो बच्चे हैं, उनकी पत्नी विक्टोरिया राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) की कर्मचारी हैं, उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. वो लेबर पार्टी की अगुआई वाली सरकार में लोक अभियोजन निदेशक (डीपीपी) भी रह चुके हैं। अब इनके बाद ब्रिटेन में क्या बदलाव होगा यह देखना होगा।

क्या बोले कीर स्टार्मर :

ब्रिटेन के नए पीएम बनने जा रहे लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर ने होलबोर्न और सेंट पैनक्रास सीट से जीत दर्ज की है। लेबर पार्टी को मिली जीत पर 61 वर्षीय स्टार्मर ने कहा, ‘मैं आपकी आवाज बनूंगा, आपका साथ दूंगा, हर दिन आपके लिए लड़ूंगा।’ स्टार्मर ने जीत के बाद शुक्रवार सुबह एक विजयी भाषण दिया। इसमें उन्होंने कहा कि देश को “14 साल (कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार) के बाद अपना भविष्य वापस मिल गया है।”