बॉलीवुड : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस साल सितंबर में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इस कपल ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर यह घोषणा की। रणवीर और दीपिका 6 साल से अधिक समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद नवंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। इस जोड़ी ने हाल ही में ‘कॉफी विद करण 8’ पर खुलासा किया कि वे 2015 में गुपचुप तरीके से सगाई कर चुके थे।इस बीच दीपिका पादुकोण के बच्चे को लेकर एक ज्योतिषी ने बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है। उन्होंने बताया है कि अभिनेत्री पहले बच्चे के रूप में बेटा या बेटी में से किसको जन्म देंगी।
जानिए किसको जन्म देंगी दीपिका पादुकोण :
दीपिका पादुकोण और सुपरस्टार रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी रचाई थी। ऐसे में करीब 6 साल बाद इनके घर बच्चे के रूप में किलकारी गूंजने वाली है। कुछ समय पहले दीपिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रेग्नेंसी को लेकर खुलासा किया था और सितंबर में बच्चे के जन्म को लेकर जानकारी दी थी। रिपोर्ट के अनुसार पडिंत जगन्नाथ गुरू जी ने दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया है कि एक्ट्रेस पहले बच्चे के रूप में बेटे को जन्म देंगी और ये बच्चा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लिए काफी लकी साबित होगा।
सितारों को लेकर कर चुके हैं भविष्यवाणी :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
पंडित जगन्नाथ गुरुजी के अनुसार, एक्ट्रेस के होने वाले पहले बच्चे के रूप में बेटे का जन्म होगा। होने वाला बच्चा अपने पेरेंट्स के लिए बेहद लकी होगा और उनके लिए खुशकिस्मती भी लेकर आएगा। यहां गौर करने वाली बात यह है कि जगन्नाथ जी कई सितारों को लेकर बेहद सटीक भविष्यवाणी कर चुके हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस बार भी उनकी कही बात सच हो जाएगी।
सिंघम अगेन में नजर आएंगी दीपिका :
गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर ने कुछ दिन पहले अपने पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज फैंस को दी थी। जैसे ही फैंस को यह खुशखबरी मिली, हर कोई एक्साइटेड हो गया। फैंस भी कपल को जमकर बधाई देने लगे। इसके साथ ही अगर एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म के बारे में बात करें तो दीपिका सिंघम अगेन में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस की इस फिल्म का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि एक्ट्रेस इस फिल्म में क्या जलवा दिखाने वाली हैं?



