हर औरत को अमीर बनाने के नाम पर कर दी गरीब महिला समूह से 80 लाख रूपये से ज्यादा की ठगी, फिर हुआ ये खुलासा…..।

बिलासपुर : ठगबाज रोज नये पैंतरे आजमाते है, कोई ना कोई उनके झांसे में आ ही जाता है, पत्रकार और मीडिया आम आदमी को लगातार जागरूक करते है कि मुफ्त में कोई पैसा नहीं देता, फिर भी लोग ठगों के झांसे में आकर अपने जीवनभर की पूंजी गवां बैठते है। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर के पचपेड़ी का है, जहाँ कि रहने वाली राधिका भारद्वाज पर समूह की महिलाओं ने लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। महिलाओं के अनुसार कई लोगों से लगभग 84 लाख रुपये की ठगी आरोपी महिला ने की है। जिसकी शिकायत पचपेड़ी थाने में दर्ज कराई गई है, जिसको लेकर पुलिस ने कार्यवाही की।

गरीब महिलाओं को जल्द कमाई का झांसा :

जानकारी मिली है कि राधिका नाम की महिला गांव गांव जाकर समूह की महिलाओं से मिलती है, और उन्हें जल्द से जल्द अमीर बनने के सपने दिखाती है, महिलाओं को शेयर मार्केट में पैसे लगाने पर सालभर में ही रुपये दोगुने होने का झांसा देती।आरोपी महिला ने गांव की महिलाओं को इसकी गारंटी भी दी, जिसका असर ये हुआ कि राधिका की बातों में आकर कई गांवों की महिलाओं ने अपनी रकम उसके हाथों में सौंप दी। बताया जा रहा है कि लगभग 20 लाख ऑनलाइन और 63 लाख रुपये कैश शेयर मार्केट में लगाने लोगों ने आरोपी महिला को दिया है। जिसके बाद ठगबाज महिला ने उक्त रकम हड़प कर ली।

बिलासपुर पुलिस की हिरासत में आरोपी महिला :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

जैसे- तैसे समय बीतता चला गया, इसी तरह लगभग एक साल बीत गया। रुपया लगाने वालों ने जब अपनी रकम वापस देने की मांग की तो आरोपी महिला टालमटोल करने लगी। साथ ही कुछ दिनों में रकम वापसी का दावा करने लगी। काफी दिन बीतने के बाद भी जब रुपये वापस नहीं मिले तो महिलाओं ने पचपेड़ी थाना पहुंचकर आरोपी राधिका भारद्वाज के खिलाफ केस दर्ज कराया। महिलाओं की शिकायत पर बिलासपुर की पचपेड़ी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लाखों की ठगी करने वाली महिला को हिरासत में ले लिया है। अब उक्त महिला पुलिस गिरफ्त में है।

एएसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि महिला समूह की महिलाओं ने थाने पहुंचकर एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।मामले में आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। पूछताछ के बाद जो जानकारी सामने आयेगी उसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी।