भरतपुर (राजस्थान) : मिशनरियों द्वारा धर्मंतार्ण का गन्दा खेल लगातार चल रहा है, ऐसे ही भरतपुर जिले में धर्मांतरण के एक और नए मामले का खुलासा हुआ है। शुक्रवार को पुलिस ने 25 से अधिक लोगों को जबरन धर्मांतरण के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस घटना के बारे में उन्हें सूचना दी। हिंदूवादी संगठनों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को चर्च फाउंडेशन के बैनर वाले एक घर में धार्मिक समागम में शामिल होने के लिए बहला-फुसलाकर लाया गया था। उन्होंने घर में घुसकर कुछ लोगों की पिटाई भी की। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां से लोगों को मुक्त कराया गया। इसके साथ ही 28 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें 20 महिलायें भी है। सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
बहकाकर ले गये समागम में :
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस घटना के बारे में उन्हें सूचना दी। हिंदूवादी संगठनों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को चर्च फाउंडेशन के बैनर वाले एक घर में धार्मिक समागम में शामिल होने के लिए बहला-फुसलाकर लाया गया था। उन्होंने घर में घुसकर कुछ लोगों की जमकर पिटाई भी की गई। इसके बाद जब हिंदूवादी संगठनों को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद हंगामे और धर्म परिवर्तन की सूचना मिलने पर मथुरागेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 20 महिलाओं समेत 28 लोगों को हिरासत में ले लिया है। अब सभी पुलिस की गिरफ्त में है।
धर्म परिवर्तन की मिली थी सूचना :
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिला अध्यक्ष लाखन सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि सूचना मिली थी कि एक घर में धर्मांतरण का काम चल रहा है और सभा में लगभग 100 लोग एकत्र हुए हैं, उन्होंने कहा कि एक टीम वहां गई थी और कार्यवाही के लिए पुलिस को भी बुलाया गया था। लाखन सिंह ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद के कुछ लोगों को उस घर में भेजा गया तो एक महिला ने बताया कि हम यहां लाइब्रेरी चलाते हैं, लेकिन जब वे अंदर घुसे तो पता चला कि लोगों का वहां ईसाईकरण किया जा रहा था। जिससे साफ़ जाहिर हुआ कि यहाँ धर्मपरिवर्तन का खेल चल रहा है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
लाखन सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदू लोगों को इलाज के नाम पर बुलाकर सभा की जा रही थी और हिंदू देवी-देवताओं की मूर्ति पूजा छोड़कर ईसाई धर्म ग्रहण करने के लिए उन्हें प्रेरित किया जा रहा था। जिसको लेकर जबरदस्ती भी की जा रही है। सभी को परेशानियाँ दूर करने और इलाज के नाम पर धर्मान्तरित करने का प्रयास किया जा रहा था।
पुलिस ने 28 लोगों को हिरासत में लिया :
वहीं घटना की जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि ‘‘शिकायत मिली थी कि रीको क्षेत्र में एक घर में लोग धर्म परिवर्तन के लिए एकत्र हुए थे। इसके बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की आगे जांच की जा रही है।’’ इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष लाखन सिंह ने भी घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि एक घर में धर्म परिवर्तन चल रहा था।



