अनंत – राधिका की संगीत सेरेमनी में विश्व कप की जीत का जश्न, रोहित-पंड्या को गले लगाकर भावुक हुई नीता अंबानी।

खेल/मनोरंजन : 5 जुलाई को अनंत-राधिका के संगीत फंक्शन में नीता और मुकेश अंबानी ने T20 विश्वकप विजेताओं का सम्मान किया। इस दौरान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या को गले लगाकर नीता अंबानी भावुक होती दिखीं।भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2024 का खिताब लेकर हाल ही में वतन लौटी है। इस वक्त देश विश्व विजेताओं का जमकर स्वागत कर रहा है। पूरे सोशल मीडिया पर भारत की जीत का जश्न देखने को मिल रहा है।वहीं देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश-नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के शादी समारोह भी इस वक्त इंटरनेट पर छाए हुई हैं। 5 जुलाई को अनंत-राधिका का मुंबई में संगीत फंक्शन होस्ट किया गया था जिसमें बी-टाउन सेलेब्स से लेकर क्रिकेट जगत के स्टार्स पहुंचे थे।

अंबानी के फंक्शन में पहुंचे क्रिकेट खिलाड़ी :

वहीं अंबानी फैमिली ने बेटे के संगीत सेरेमनी में टीम इंडिया की हालिया जीत का जोर-शोर से जश्न मनाया। टीम के कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या, अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में पहुंचे थे जहां नीता और मुकेश अंबानी ने उनका उत्साहवर्धन किया। इतना ही नहीं अंबानी परिवार ने खिलाड़ियों को स्टेज पर बुलाकर उनका सम्मान भी किया। इस दौरान नीता अंबानी काफी इमोशनल होती दिखीं।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

भारतीय क्रिकेट टीम विश्वकप विजेताओं का किया सम्मान :
नीता अंबानी संगीत सेरेमनी में पहले रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या और सूर्य कुमार यादव के साथ भगवान की आरती करती दिख रही हैं। इसके बाद फंक्शन के दौरान वह स्टेज पर एक-एक कर तीनों खिलाड़ियों को बुलाती हैं और उनका उत्सावर्धन करती हैं।

बैकग्राउंड में लहरा दो… लहरा दो.. गाना सुनाई दे रहा है। नीता अंबानी खिलाड़ियों को गले लगाकर भावुक हो जाती हैं। सभी मेहमान भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चीयर करते हैं और खड़े होकर उनके सम्मान में तालियां बजाते हैं।29 जून 2024 को बारबाडोस में साउथ अफ्रीका के साथ भारत का खिताबी मुकाबला यादकर नीता अंबानी ने बताया कि कैसे पूरा देश दिल थामकर अपने हीरोज को मैदान में खेलता देख रहा था। इस एतिहासिक जीत के लिए मुकेश अंबानी भी टीम इंडिया का प्रोत्साहन करते दिखे। 

नीता ने की सूर्यकुमार यादव के कैच की तारीफ :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

इसके बाद नीता अंबानी ने सूर्यकुमार यादव को स्टेज पर बुलाया. सूर्यकुमार यादव के आखिरी ओवर में लिए गए शानदार कैच की नीता ने तारीफ की. उन्होंने इस दौरान सूर्या-सूर्या के नारे भी लगाए. सूर्या का भी सभी लोगों ने खड़े होकर और ताली बजाकर स्वागत किया.