रायपुर : मकान बनाना हर आदमी के जीवन का एक सपना होता है, लेकिन मकान बनाना बड़ा ही कठिन काम है, वहीँ मकान बनानें में प्रयुक्त होने वाली सामग्री के दाम भी आसमान छू रहे है, वहीँ इस समय भवन निर्माण सामग्री के बाजार में इन दिनों मंदी छाई हुई है। इसका असर सरिया की कीमतों में दिखने लगा है। लोहा बाजार में सरिया अपने तीन वर्ष के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है और फैक्ट्रियों में सरिया 52,000 रुपये प्रति टन पहुंच गया है। वहीं खुदरा बाजार में सरिया की कीमते 55,000 रुपये प्रति टन बिक रही है। बीते पखवाड़े भर में ही सरिया की कीमतों में 3000 रुपये प्रति टन की गिरावट आ गई है। क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इसकी कीमतों में और गिरावट के आसार बने हुए है, अभी स्थानीय मांग के साथ ही बाहरी मांग भी नहीं है। वहीँ बिक्री भी काफी कम होती जा रही है।
कारोबारी सूत्रों का कहना है कि अभी कीमतों में किसी भी प्रकार से तेजी के आसार नहीं है। कारोबारियों का कहना है कि बारिश का मौसम वैसे भी भवन निर्माण के लिए आफ सीजन ही माना जाता है, लेकिन इस वर्ष तो ज्यादा ही मंदी देखी जा रही है। मालूम हो कि पिछले दिनों लोहा बाजार में सटोरियों का साया बना हुआ था और सटोरिये अपने फायदे-नुकसान के अनुसार कीमतों में उतार-चढ़ाव कर रहे थे। अब बाजार की मंदी के चलते कीमतों में गिरावट बनी हुई है। जो कि अभी लगातार छाई रहेगी।
बिजली की दर बढ़ी तो उद्योगों को हो रहा नुकसान :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
वहीँ अब स्टील उद्योगों के लिए बिजली की दरों में 1.25 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हो गई है। इस वर्ष मई तक मिनी स्टील उद्योगों के लिए 6.50 रुपये प्रति यूनिट बिजली दर थी, वर्तमान में यह बिजली दर 7.75 रुपये प्रति यूनिट हो गई है। छत्तीसगढ़ मिनी स्टील प्लांट एसोसिएशन के महामंत्री मनीष धुप्पड़ ने बताया कि बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी के कारण उद्योगों की उत्पादन लागत बढ़ गई है और प्रति उद्योग को 20 से 25 लाख का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में उद्योगों की हालत और खस्ता हो जाएगी। हो सकता है कुछ लोगों को उद्योग बंद भी करने पड़े , वहीं दूसरी तरफ हर व्यापार में मंदी काफी छाई हुई है।
सीमेंट के दाम भी स्थिर :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
भवन निर्माण सामग्री बाजार की मंदी के चलते सीमेंट की कीमतों में भी स्थिरता बनी हुई है और सीमेंट के दाम भी अपने आठ माह पहले के स्तर पर है। रिटेल में सीमेंट इन दिनों 280 से 300 रुपये प्रति बैग बिक रही है। हालांकि ईंट व रेत की कीमतों में बढ़ोतरी बनी हुई है। इन दिनों ईंट 7500 रुपये प्रति एक हजार तथा रेत 19 से 20 रुपये प्रति फीट बिक रही है। कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही इनकी सप्लाई भी प्रभावित है। बारिश में इनके दामों में बढ़ोत्तरी हो जाती है।



