अलीगढ़ (उ.प्र.) : देश की कई जगहों से मुस्लिम महिलायें मुश्किल में फंस हुकी है, जिनका कारण भाजपा को वोट देना है, ऐसे ही यूपी के अलीगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम महिला को केवल इसलिए तलाक दे दिया गया क्योंकि उसने भाजपा को वोट दिया था। महिला का कहना है कि उसने लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट दे दिया, तो उसके पति ने घर आते ही उसे तलाक दे दिया। अब महिला पिछले दो महीनों से न्याय के लिए दर-दर भटक रही है , लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है, वहीँ इस मामले में पुलिस भी कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।
सामने आया ये पूरा मामला? :
गांव सुनपहर एदलपुर निवासी आसिया की शादी 7 अप्रैल 2021 को बरौली निवासी सेवान मियां के साथ हुई थी। आसिया ने बताया कि शादी के समय उसके माता-पिता द्वारा लगभग 8 लाख 50 हजार रुपए का दान-दहेज भी दिया गया था। आसिया का आरोप है कि उसका पति सेवानमियां पहले से ही शादी-शुदा था और उसके साथ धोखे से दूसरी शादी की गई, फिर भी मैंने शादी को निभाया।
शादी के बाद से ही पति व ससुरालियों द्वारा उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाने लगा। जिसकी वजह से वह अपने घर आकर रह रही थी, वो लगातार परेशान चल रही थी। आसिया ने बताया कि 26 जून को वह अपने भाई के साथ वोट डालकर वापस अपने घर वापस अकेले जा रही थी, तभी रास्ते में उसका पति सेवान मियां अपने भाईयों के साथ उसे मिला और उसने पूछा कि वह किसे वोट डालकर आ रही है, जिस पर उसने कहा कि वह भाजपा को वोट डालकर आ रही है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
इतना सुनते ही सेवान मियां आग बबूला हो गया और कहा कि समाजवादी पार्टी को वोट नहीं डाला? तभी सेवान मियां के साथ आए उसके भाई शब्बू व सादान ने सेवान मियां से कहा कि भाई इसे तलाक दे दो। इस पर सेवान मियां ने उसे तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोल दिया और वहां से चला गया, उसने काफी बुरा भला भी कहा। घटना को लेकर आसिया ने बताया कि वह सेवान मियां के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर पिछले दो महीनों से थाने-चौकियों के दर-दर चक्कर लगा रही है, पर अभी तक उसकी कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। अब उसने इसकी शिकायत तहसील दिवस में भी की है। अभी तक आसिया को न्याय नहीं मिला है। लगभग दो माह इस बात को बीत चुके है।



