रायपुर : राजधानी रायपुर के बेबीलोन इन होटल के रूम में युवती की लाश मिली है। लाश मिलने से होटल में हड़कंप मच गया। होटल संचालकों ने इस घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के बेबीलोन इन होटल के रूम नंबर 416 में एक युवती की लाश मिली है। मृतक युवती की पहचान अंबिकापुर के वाणी गोयल के रूप में हुई है। पुलिस मामले में हत्या की आशंका जता रही है और जांच में जुट गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, अभी शुरूआती दौर में कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है, जांच के बाद ही मामला सामने आयेगा, मौके पर होटल स्टाफ और पुलिस जुटी हुई है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs