शहडोल(म.प्र.) : खिचखिड़ी के गुलाब केवट रीवा से बस में सुबह 5.00 बजे रवाना हुए। ज़ब बस सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर शहडोल के बाणसागर के पास पहुंची तो कुछ यात्री वहां से चढ़े तो बस का कंडेक्टर शैलेन्द्र त्रिपाठी उस बुजुर्ग यात्री को जगाया ताकि उन्हें खिसकाकर दूसरे यात्री को बैठा सके, लेकिन बुजुर्ग की सांसें रुक चुकी थीं। मध्य प्रदेश में उमिरया जिले के मानपुर के ग्राम खिचखिड़ी निवासी 60 वर्षीय गुलाब केवट रीवा से नफीस ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी 18 पी 0385 में सवार हुए थे। बस की सीट क्रमांक 21,22 व 23 के बीच में बैठ गए। जयसिंहनगर तक का टिकट लिया था।
कंडेक्टर ने तत्काल थाने में जानकारी दी :
कंटेक्टर ने बुजुर्ग के अचेत देखते ही मानवता दिखाते हुए तत्काल बाणसागर थाने में इसकी जानकारी दी। पुलिस ने वहां डाक्टर नहीं होने की बात कहते हुए ब्यौहारी ले जाने को कहा। सुबह 7.25 बजे बस ब्योहारी पहुंची। वहां अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने मौत की पुष्टि कर दी।
पुलिस ने कंडेक्टर की नहीं सुनी, बस वहीं खड़ी करा ली :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
बस कंडेक्टर ने ब्यौहारी थाने में घटना की जानकारी दी। बोला कि बस में और यात्री सवार हैं, जिन्हे गतंव्य तक पहुंचाना है, इसलिए आप शव को अस्पताल मे रखवा दीजिए ताकि बस आगे ले सकें, लेकिन पुलिस ने कंडेक्टर की एक नहीं सुनी और बस को वहीं खड़ा करा लिया। बस में सवार अन्य यात्री परेशान होते रहे।
यात्रियों ने वैकल्पिक व्यस्था से आगे की यात्रा की :
देरी होने के कारण बस का रूट का नंबर समाप्त हो गया। इसके बाद यात्रियों ने वैकल्पिक व्यवस्था से आगे की यात्रा की। ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि कार्रवाई में कुछ समय लगा है,उस दौरान बस के यात्री दूसरी बस से रवाना हो गए होंगे। बस को हमने रोका नहीं था, कंडक्टर से कुछ कागजी कार्रवाई करवाने के लिए रोका था।



