रायपुर : राजधानी रायपुर के बेबीलोन होटल इन में कल युवती की लाश मिली थी, जिसकी तहकीकात में चौंकाने वाली बातें सामने आई है। होटल बेबीलॉन इन में मर्डर की यह घटना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। वाणी के साथ विशाल शनिवार की दोपहर 1.39 बजे होटल पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक वाणी की हत्या करने के बाद शाम 4 बजे विशाल कमरे अकेले बाहर निकला। उसने वाणी का मोबाइल भी रखा हुआ था। होटल से बाहर निकलकर वो वहां से रेलवे स्टेशन पहुंचा। इसके बाद 4.45 बजे पहुंची सिकंदराबाद-नागपुर एक्सप्रेस एसी-2 के बर्थ में उसने वाणी का मोबाइल साइलेंट करके रख दिया। इसके बाद वह वापस होटल आया और कमरे में चला गया। कमरे में कुछ देर रूकने के बाद वह फिर होटल से निकला। इसके बाद वह शिवानंद नगर में रहने वाले अपने जीजा के घर गया। वहां कुछ देर रूकने के बाद वापस होटल आ गया। इसके बाद कपड़े बदलकर शाम करीब 6 बजे वह होटल से निकल गया। इसके बाद दोबारा वापस नहीं आया। साबुत के तौर पर उसके रेलवे स्टेशन में सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। हत्या करने और पुलिस को गुमराह करने के लिए बॉलीवुड फिल्म की तरह प्लान बनाया था।
मोबाइल में जा रही थी रिंग :
वाणी के परिवार वाले भाजपा नेता और प्रशासनिक अफसर भी हैं। वाणी की गुमशुदा होने की खबर से हड़कंप मच गया। अंबिकापुर से लेकर रायपुर तक उसकी हर स्तर पर खोजबीन शुरू हो गई थी। सरस्वती नगर थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने टेक्नीकल जांच भी शुरू की। वाणी के मोबाइल में घंटी जा रही थी, लेकिन रिसीव नहीं हो रहा था। इससे परिजन और ज्यादा चिंतित थे। जैसे ही सिकंदराबाद एक्सप्रेस ने रायपुर छोड़ा, उसके साथ ही वाणी के मोबाइल का लोकेशन नागपुर रूट में दिखाने लगा। परिजन और पुलिस की टीम उसका पीछा करती रही। इधर विशाल और होटल पर किसी का ध्यान नहीं गया। रात में ट्रेन जब गोंदिया पहुंची, तो बर्थ में पड़ा मोबाइल एक महिला के हाथ लगा। जब परिजनों ने फिर कॉल किया, तो महिला ने मोबाईल लावारिस होने की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों और पुलिस ने दूसरे एंगल पर जांच शुरू की। मामले को लेकर पुलिस भी असमंजस में पड़ गई है।
फिर कर ली खुदकुशी :
मिली जानकारी के अनुसार विशाल ने हत्या के बाद सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की। युवती के मोबाईल को ट्रेन में रख दिया। इसके बाद देर रात तक इधर-उधर भटकता रहा। आशंका है कि देर रात जब उसे होटल में सीसीटीवी फुटेज मिलने और बचने के कोई उपाय नहीं सूझने पर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली, यह घटना सामने जब आई तो पुलिस भी कुछ समझ नहीं पाई। घटना में उरकुरा रेलवे ट्रेक पर रात करीब 4.30 बजे विशाल के ट्रेन से कटने की सूचना स्टेशन मास्टर को मिली थी। स्टेशन मास्टर ने रायपुर जीआरपी को इसकी सूचना दी। जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची, तो उसका मोबाइल, आधार कार्ड और पर्स मिला।
कैब वालों से मिला सुराग :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
वाणी का मोबाइल लावारिस मिलने पर परिजनों ने उसकी सहेली से पूछताछ की। उसने बताया कि ओला कैब से वह वाणी के साथ विशाल मेगामार्ट तक पहुंची थी। वहां से वह अकेली चली गई थी। उस कैब वाले का नंबर ढूंढा गया। इस तरह के तीन कैब वालों के नंबर मिले। परिजनों ने कैब वालों से बातचीत करके वाणी के बारे में पूछा। एक कैब वाले ने बताया कि वाणी को उसने होटल बेबीलॉन इन के गेट पर छोड़ा था। इसके बाद परिजन होटल बेबीलॉन पहुंचे और वहां पूछताछ की। धीरे-धीरे तार जुड़ते गये।
वीडियोग्राफी हुई, फॉरेंसिक की टीम पहुंची :
नए कानून के तहत घटना स्थल की वीडियोग्राफी कराई गई। फॉरेंसिक की टीम मौके पर गई। घटना स्थल पर पंचनामा किया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दूसरी ओर विशाल के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पीएम के बाद दोनों के शव देर शाम परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद कार्यवाही चलती रही।
होटल वालों की नौटंकी, छुपाने का करते रहे प्रयास :
होटल बेबीलॉन इन वालों ने मृत युवती की जानकारी देने और कमरा खुलवाने में रात 9.30 बजे से सुबह 11 बजे तक जमकर नौटंकी की। सबसे पहले शनिवार की रात 9.30 बजे वाणी के परिजन पहुंचे। उन्हें कोई जानकारी नहीं देते हुए उन्हें लौटा दिया। इसके बाद रात 11 बजे क्राइम ब्रांच की टीम परिजनों को लेकर होटल पहुंची, तो उन्हें भी कोई जानकारी नहीं दी गई। परिजन और क्राइम ब्रांच वाले दोनों परेशान हो गए। सभी लौट गए। सुबह 4.30 बजे विशाल के ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली। इसके बाद गंज पुलिस की टीम परिजनों के साथ फिर होटल पहुंची। इसके बाद भी होटल वालों ने रजिस्टर की जांच नहीं की। पुलिस वालों को तो यह तक कह दिया गया कि वर्दी पहन कर कोई भी आ सकता है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
सुबह 8 बजे होटल और उसके कर्मचारियों ने तरह-तरह की बहानेबाजी की। एएसपी, सीएसपी सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। इसके बाद सुबह करीब 10.30 बजे होटल वालों ने बुकिंग रजिस्टर दिखाया। उसमें वाणी और विशाल के नाम से रूम नंबर 416 में एंट्री थी। इसके बाद 11.45 बजे कमरे को खोला गया, तो भीतर वाणी की लाश थी। लाश अर्धनग्न थी जिसे कपड़ों से ढंका गया। पलंग के बाजू में लाश में फर्श पर पड़ी थी। गले में खरोंच के निशान थे। कमरे में संघर्ष के निशान थे। शव देखकर परिजन भड़क गए और तोड़फोड़ की। जानकारी मिली है कि वाणी कुकिंग का कोर्स करने के लिए रायपुर में मारूति लाइफ स्टाइल में परिजनों के साथ रहती थी। वह समता कॉलोनी में कुकिंग का कोर्स कर रही थी। सीए की तैयारी भी कर रही थी।



