रायपुर : मानव सेवा कार्यों के उत्कृष्ट प्रेमप्रकाश आश्रम में वर्षभर मानव सेवा के कार्य आयोजित किये जाते है। इसी परिप्रेक्ष्य को लेकर आचार्य सतगुरु स्वामी टेउँराम जी महाराज के 138 वे जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रेमप्रकाश आश्रम शेलेन्द्र नगर रायपुर में विशाल रक्तदान का शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 50 महिला व 88 पुरुषो ने मिल कर कुल 138 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान दाताओं को आश्रम की तरफ से शाल, प्रसाद मोमेंटो व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। आश्रम के अध्यक्ष अशोक मंधान व महासचिव विजय मोटवानी ने बताया की प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्वामी टेऊँराम जी चालिया जन्मोत्सव 40 दिन तक पूरे देश – विदेश सहित रायपुर में भी बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है, जिसमें अनेको सेवाकार्य किए जाते है, जिसमे प्रमुख रूप से मासिक अनदान , कन्याभोज , ब्राम्हणभोज , रक्तदान सहित अनोको सेवाकार्य किए गए , इनमे सर्वानन्द मंधान , सुनील थारानी, अशोक मंधान , विजय मोटवानी , गुरमुखदास आहूजा , रवि वाधवानी , इंदर गेहानी , श्याम माधवानी , राजा मंधान रवि मोटवानी, अनूप , गोलू , दिनेश ,संजय , अभिषेक , रितेश , संतोष , प्रदीप , का विशेष योगदान रहा।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/