कोरबा : घटना रात लगभग 12 बजे की है। कुसमुण्डा थाना के अंतर्गत कुचैना मोड़ पर संचालित मुस्कान पेट्रोल पंप कैम्पस में वाहन खड़े थे। एक वाहन में डीजल जनरेटर लोड था। तभी अचानक वाहन में आग लग गई, और आग की लपटे बढ़ते तीन वाहन को अपने चपेट में ले लिया। आये दिन कहीं ना कहीं से आग लगने की घटनायें सामने आती रहती है, वहीँ जब पेट्रोल पम्प में आग लगने की बात सामने आती है तो डर काफी बढ़ जाता है। यह घटना है कोरबा जिले के इमली छापर स्थित मुस्कान पेट्रोल पंप में रात लगभग दो बजे चार वाहनों में अचानक से भीषण आग लग गई। पहले तो पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने किसी तरह कार में लगी आग पर काबू पाया। फिर पेट्रोल पंप में रखें अग्नि शामक यंत्र, रेत और पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग तेज हवाओं के साथ फैलने लगी और एक-एक कर स्कूटी, मालवाहक ऑटो और क्रेन तक जा पहुंची, इससे वहां दहशत का माहौल बन गया।
उक्त घटना की सूचना पर कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा, एस आई राकेश गुप्ता,आरक्षक लेखराम धीरहे मौके पर पहुंचे और मौके पर जाम भीड़ को आग से दूर रहने की हिदायत दी। पेट्रोल पंप से उठी आग की चिंगारी ने एक-एक कर चारों वाहनों को स्वाहा कर दिया, सभी वाहन जलकर खाक हो गये। लगभग एक घंटे बाद महज एक किलोमीटर दूर एसईसीएल की दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और जो वाहनों में अंतिम आग बची थी। उसे बुझाने का काम किया। एसईसीएल दमकल वाहन के पहुंचते ही कोरबा की कोर से एक और दमकल वाहन मौके पर पहुंच चुकी थी। जैसे तैसे आग बुझा ली गई।
दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
दमकल विभाग के वाहनों को वजह से आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। वाहनों के नुकसान के अलावा किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों को लेकर प्रथम दृष्टया पेट्रोल टंकी परिसर में खड़ी डीजी वाहन में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। कुसमुंडा पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जायेगी। हालात जल्द ही नियंत्रण में आ गये थे।



