अवैध रूप से पिस्टल और कट्टा रखने पर हिस्ट्रीशीटर मोहसिन खान गिरफ्त में सामने आई ये घटना….।

खरोरा : छत्तीसगढ़ की राजधानी के आसपास अब बड़े बदमाशों ने डेरा डाल दिया है, कभी लॉरेंस बिश्नोई तो कभी अमन साहू गैंग, ऐसे ही एक मामले में साइबर यूनिट की टीम को अवैध रूप से पिस्टल और कट्टा रखने वालों की जानकारी मिली थी। इतना ही नहीं अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों के संबंध में भी सूचना मिली थी। जिसके आधार पर हिस्ट्रीशीटर मोहसिन खान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पिस्टल के साथ रंगे हाथ पकडने के लिए निर्देशित किया गया था। जिस पर एण्टी क्राईम और साईबर यूनिट के साथ खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा है। आरोपी को गिरफ्त में ले लिया गया है।

मामले में पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहसिन अली बताया है और वो रायपुर के सिविल लाइन में रहता है, पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। इस मामले की तलाशी के बाद आरोपी के पास से 1 नग पिस्टल और जिंदा कारतूस जब्त किया गया है। 459/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। इधर, पिस्टल और कारतूस के संबंध में आरोपी से पूछताछ लगातार जारी है। मामले में और कौन – कौन से है इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

लंबे वक्त से आरोपी मोसिन फरार चल रहा था :

आरोपी मोहसिन खान के विरूद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 333/24 धारा 323, 324, 294, 506, 34 मामला दर्ज था। जिसमें वह लगातार फरार चल रहा था, इस प्रकरण में भी आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी के खिलाफ बलवा, मारपीट, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, आगजनी समेत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। मोहसिन निगरानी शुदा बदमाश बताया गया है।

28 साल का है गिरफ्तार मोहसिन :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

आरोपी को लेकर जानकारी सामने आई है कि मोहसिन अली 28 साल का है। रायपुर के सिविल लाइन में जीवन अपार्टमेन्ट के सामने शंकर नगर रोड का रहने वाला है। कार्यवाही के दौरान निरीक्षक दीपक पासवान थाना प्रभारी खरोरा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, आर. आशीष राजपूत, मोह. राजिक, अमित घृतलहरे और प्रकाश नारायण पात्रे तथा थाना खरोरा से सउनि. परशुराम साहू एवं आर. सुरेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, आरोपी को पकड़ने के लिये पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।