नारायणपुर : प्रशासनिक कार्यो के लिये आम आदमी को कहीं ना कहीं रिश्वत देनी ही, पड़ जाती है, अधिकतर सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी अपने चरम पर है। मामला सामने आया है कि छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालय नारायणपुर के एसडीएम कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को छापा मारकर एक रिश्वतखोर बाबू को रंगे हाथों धर दबोचा है। ACB की कार्यवाही से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। ACB की टीम ने नारायणपुर जिला कलेक्ट्रेट के SDM शाखा में सहायक ग्रेड 02 के पद पर पदस्थ संकेर कुमेटी को 8 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।
मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है, जहां चांदनी चौक के रहने वाले लवदेव देवांगन से जमीन के नामांतरण के बदले SDM शाखा में सहायक ग्रेड 2 पर पदस्थ संकेर कुमेटी कई दिनों से दस हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहता था, लेकिन बाबू बिना रिश्वत के काम करने को तैयार नहीं था, जिसके चलते लवदेव देवांगन ने मामले की शिकायत ACB की जगदलपुर शाखा में की, जिसके बाद ACB टीम ने जाल बिछाकर रिश्वतखोर बाबू को गिरफ़्तार कर लिया है। अब आगे ACB द्वारा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी, ACB लगातार रिश्वतखोरों पर शिकंजा कस रही है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



