बस से टकराकर बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत, रील के चक्कर में हुआ हादसा, घर में मचा कोहराम….।

वाराणसी(उ.प्र.) :युवाओं में सोशल  मीडिया पर रील बनाने का शौक इस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है कि कम उम्र के युवा हजार खतरे मोल लेकर अपनी जान गंवा रहे है। ऐसा ही एक मामला वाराणसी में सामने आया है । आज रील बनाने के चक्कर में बनारस के रोहिनिया थाना क्षेत्र के चितईपुर खनाव गांव के पास हुई बाइक सवार तीनों किशोर लहराते हुए बाईक चला रहे थे, जिसकी वजह से बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह बस से जा टकराई,  तीनों एक ही गांव अखरिया के बताए जा रहे हैं।100 की स्पीड बाइक में स्टंट करते हुए वह रील बना रहे थे, तभी सामने से बस आ गई। वह बाइक कंट्रोल नहीं कर पाए और सीधे बस में जा भिड़े। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि, दो ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

बाइक पर रील बनाने का शौक, 100 मीटर तक उछली बाइक :

मरने वाले किशोरों में एक का नाम साहिल राजभर, चंद्रशेखर राजभर और शिवम राजभर उर्फ चंचल है तीनो केटीएम मोटरसाइकिल से बच्छाव बाजार गए थे।  बच्छाव बाजार से गांव लौटते वक्त हादसा हुआ, बताया जा रहा है कि बाइक पर तीनोें स्टंट दिखाते हुए रील बना रहे थे. बाइक की टक्कर सामने से आ रही बस से हुयी, टक्कर ऐसी थी कि तीनों को संभलने का मौका नहीं मिला  जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिवम को ट्रामा सेंटर ले जाया गया था जहां उसे मृत घोषित किया गया।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

रोहनिया क्षेत्र के खनवा गांव में हुए इस हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा डैमेज हो गया। जबकि, युवक 100 मीटर तक उछल गए। उनका मोबाइल हादसे के बाद भी चालू था। कैमरा भी ऑन था, लेकिन रील सेव नहीं हो पाई।

नहीं पहने थे हेलमेट :
पुलिस ने मृतकों की पहचान अखरी गांव निवासी चंद्रशेखर उर्फ निरहू (16), साहिल राजभर उर्फ नाऊ (15) और शिवम उर्फ चंचल राजभर (16) के रूप में की है। बताया कि लड़के हेलमेट नहीं लगाए थे। बस की टक्कर से साहिल की मौके पर मौत हो गई। जबकि, चंद्रशेखर और शिवम ने अस्पताल में उपचार के दौरा दम तोड़ दिया है।  

CCTV चेक कर रही पुलिस :
चौकी प्रभारी ओम नारायण शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिए हैं। हादसे के बाद से बस ड्राइवर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। 

घर में मचा कोहराम :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

तीनों की मौत की खबर से उनके घर में कोहराम मच गया , परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था  घटना की सूचना पर स्थानीय लोग बड़ी तादाद में इकट्ठा हो गए।  बताया जा रहा है कुछ ही महीने पहले केटीएम बाइक साहिल ने खरीदी थी, जो उसकी मौत का कारण बनी।