इंदौर (म.प्र.) : कई जगहों से लगातार हिन्दू प्रताड़ना की ख़बरें सामने आती है, रहती है, ऐसा ही एक मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र से आया है, यहाँ रहने वाले रहवासी हाथों में पोस्टर लेकर कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। पोस्टर पर लिखा था हम हिंदू पलायन को मजबूर हैं। हम मुस्लिम गुंडों से परेशान हैं, फिलहाल इस पूरे मामले में रहवासियों ने कलेक्टर को शिकायती आवेदन दिया है, जिस पर जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कही जा रही है। क्षेत्र के इन सभी रहवासियों ने बताया ये काफी प्रताड़ित चल रहे है। ये पूरा मामला लगभग पांच महीनों से सुर्खियों में बना हुआ है।
सामने आया हुआ यह मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी का है, बताया गया है कि इस क्षेत्र के रहवासी सैकड़ों की संख्या में बुधवार को कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। जिनके हाथों में एक बैनर था, यह बैनर सोशल मीडिया में काफी वायरल हो गया है। इस पर साफ लिखा था की हम हिंदू पलायन को मजबूर हैं। हम मुस्लिम गुंडों से परेशान हैं पोस्टर पर ये भी लिखा था कि अवैध फिरदौस के गुंडे रोज क्षेत्र में गुंडागर्दी कर रहे हैं। रहवासियों ने बताया कि वह आईडी एडी की कॉलोनी 94 वार्ड मूसाखेड़ी में रहते है और पास में लगी फिरदौस गली के गुंडे हमें आए दिन परेशान करते हैं। मारपीट करना धमकाना बेमतलब में विवाद की स्थिति पैदा करना साथ-साथ धार्मिक भावनाओं को भड़काने की साजिश रची जा रही है। जबरदस्ती विवाद करना, धर्म संप्रदाय के नाम पर उटपटांग बकना आदि।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



