खेल/मनोरंजन : दिव्यांका त्रिपाठी का नाम टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आता है। स्टार प्लस के पॉपुलर शो ये हैं मोहब्बतें से एक्ट्रेसेस ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में एक्ट्रेस और उनके पति को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दाहिया के साथ इटली में एक बड़ा घटना हो गई है। दोनों का पासपोर्ट समेत 10 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया है। पिछले दो हफ्तों से एक्ट्रेस अपने पति विवेक दहिया के साथ यूरोप ट्रिप पर गई हुई थीं जहां उनके साथ चोरी की वारदात हो गई। दिव्यांका और विवेक के पासपोर्ट, वॉलेट, पर्स समेत 10 लाख रुपए के कीमती सामान चोरी हो गए।एक्ट्रेस अपनी शादी की आठवीं सालगिरह मनाने के लिए यूरोप ट्रिप पर थीं। फिलहाल कपल बिना कैश और सामान के इटली के शहर फ्लॉरेंस में फंसे हुए हैं।
यूरोप में हुई चोरी की वारदात :
विवेक दहिया ने इस घटना को लेकर कहा- “हम कल (10 जुलाई) फ्लोरेंस पहुंचे। हमने सोचा कि हम एक दिन यहां रुक जाते हैं। अपने ठहरने की व्यवस्था करने के लिए हम प्रॉपर्टी देखने लगे और अपना सारा सामान बाहर खड़ी कार में छोड़ दिया। जब हम अपना सामान लेने वापस आए तब देखा कि किसी ने कार तोड़कर हमारा पासपोर्ट, पर्स, शॉपिंग का सामान सहित सारा कीमती सामान चोरी कर लिया। वे केवल हमारे कुछ कपड़े और खाने-पीने का सामान छोड़ गए।”
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
भारतीय दूतावास से मांगी मदद :
विवेक ने आगे बताया कि वे फिलहाल फ्लोरेंस के पास एक छोटे शहर में रुके हुए हैं। एक्टर ने कहा- “होटल स्टाफ हमारी बहुत मदद कर रहे हैं, लेकिन हमारे पास कैश नहीं बचा है। हमें एम्बेसी की मदद चाहिए। इंडिया वापस आने के लिए हमें अस्थायी पासपोर्ट चाहिए और ये एम्बेसी की मदद से ही मिल पाएगा।”
पुलिस ने नहीं की मदद :
इस घटना के बाद विवेक ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा, “हमने स्थानीय पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मदद करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उस एरिया में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है इसलिए वे हमारी मदद नहीं कर पाएंगे। फिर हमने एम्बेसी से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनका ऑफिस बंद हो चुका था।”
अब कैसे वापस आंएगे कपल :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
विवेक ने बताया “फ्लोरेंस के पास एक छोटा-सा शहर है, हम वहां रह रहे हैं। होटल वाले हमारी बहुत मदद कर रहे हैं, लेकिन हमें एम्बेसी की मदद चाहिए। इंडिया वापस आने के लिए हमें अस्थायी पासपोर्ट चाहिए और ये एम्बेसी की मदद से ही मिल पाएगा। अब तो हमारे पास कैश तक नहीं बचा है।”



