हैरान करने वाला मामला : विकास दुबे को सांप काटने की बात पहुंची योगी आदित्यनाथ तक, सांप ने कहा नौवीं बार काटूँगा तो….।

फतेहपुर (उ.प्र.) : जिले में एक सांप शख्स के जी का जंजाल बना हुआ है। उक्त पीड़ित का दावा है कि सांप उसे एक महीने में पांच बार काट चुका है। सांप से बचने के लिए वह अपने मौसी के यहां चला गया तो सांप ने उसे वहां भी डस लिया। विकास दुबे (24) नाम के इस युवक का कहना है कि जैसे सांप लगातार उसका पीछा कर रहा है। ये सांप हर सप्ताह एक बार उसे काटता है और वह इलाज से ठीक भी हो जाता है। जिसको लेकर विकास लगातार डर में जीने को मजबूर है, कोई विकास की बात पर विश्वास कैसे करे, लेकिन विकास ने कहा ये बात सच है।

वहीं पीड़ित विकास दुबे का कहना है कि वह परेशान हो गया है। हर पल लगातार दहशत बनी रहती है। पहले ही आभास होने लगता है कि सांप काटने वाला है। हर बार इलाज में रुपये भी लग रहे हैं। विकास के मामा कामतानाथ के अनुसार सभी परेशान हैं कि ऐसा कैसे हो रहा है। जब विकास को तीसरी बार सांप ने काटा था तो घर के कई लोग सामने मौजूद थे और सांप काटकर निकल गया। काफी खोजा भी गया, लेकिन सांप नहीं मिला। अचानक डसकर सांप ना जाने कहाँ गायब हो गया। इससे रिश्तेदार और परिजन हैरान और परेशान हो गये है।

घटना में 40 दिन में युवक को 7 बार सांप ने काटा, बात पहुंची मुख्यमंत्री तक :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

जानकारी मिली है कि 12 जुलाई को 24 साल के विकास द्विवेदी के पीछे पड़े सांप का रहस्‍य सुलझाने के लिए अब फतेहपुर प्रशासन आगे आया और बाकायदा एक कमेटी बना दी गई। कमेटी हर उस पहलू की जांच करेगी, जिसमें विकास को सांप के बार बार काटने, डॉक्‍टर के इलाज करने जैसे प्‍वाइंट शामिल है। इसके बाद यह रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक भी पहुंची है।

घटना को लेकर मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव के रहने वाले विकास द्विवेदी के पीछे सांप हाथ धोकर पीछे पड़ा है। जैसा की कहावत है, मामले को देखा जाए तो एक तरह से सांप ने विकास को आंखों में उतार लिया है। विकास का कहना है कि सांप ने उसे सपने में कहा है कि जब वो उसे 9वीं बार डसेगा तो उसकी मौत हो जायेगी। सांप 12 जुलाई तक सात बार तक उसे निशाना बना चुका है।

सपने में सांप ने कहा 8 बार तू बचेगा नौवी बार में मर जायेगा :

युवक ने कहा सांप ने तीसरी बार काटने से पहले उसे सपने में आकर धमकी दी थी। सपने में आकर सांप ने कहा था कि ‘मैं तुझे 9 बार डसूंगा। आठवीं बार तक तू बच जाएगा। 9वीं बार तुझे कोई भी शक्ति, तांत्रिक और डॉक्टर नहीं बचा पाएगा। तुझे मैं अपने साथ ले जाऊंगा’। युवक की बात सुनकर सब हैरान हो गए । परिजन किसी अनहोनी की आशंका में डरे सहमे हुए हैं। सांप ने छह बार युवक को शनिवार और रविवार को डसा, लेकिन सातवीं बार गुरुवार को डसा। पीड़ित के परिजन ने बताया कि इस बार शनिवार को बालाजी जाने की तैयारी थी। सर्प ने गुरुवार की रात को ही सातवीं बार डस लिया। इलाज करने वाले डॉक्टर भी हैरान हैं। 

विकास का कहना है कि सांप उसे सात बार डस चुका है। हर बार सांप के डसने से पहले ही उसे खतरे का आभास हो जाता है।  सांप के काटने से पहले युवक की बायीं आंख तेजी से फड़कने लगती है। अंदर से सांप के काटने का भय लगने लगता है। उसने कहा कि मैंने तीन बार सांप को आंखों से देखा है। सांप उसके पीछे क्यों पड़ा है? युवक की सांप से कोई पुरानी दुश्मनी है? यह सवाल पूछने पर युवक ने कहा कि उसे इस बारे में कुछ नहीं मालूम। डॉक्टर ने युवक से कहा कि तुम अपना घर छोड़कर कहीं बाहर रहने चलो जाओ। डॉक्टर की बात मानकर युवक अपनी मौसी के यहां चला गया। लेकिन सांप ने वहां पहुंचकर युवक को काट लिया। इसके बाद युवक अपने चाचा के घर रहने आ गया। युवक का पीछा करते हुए सांप यहां पहुंचा और चाचा के घर पर डस लिया। 

काटने वाली जगह पर बन जाते हैं दांत :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

युवक को जिस स्थान पर सांप काटता है वहां पर स्पष्ट दांत बन जाते हैं। जब सांप के काटने का अहसास होता तो पहले से ही उसे बेचैनी होने लगती है। बेचैनी बढ़ने के बाद सोने पर सपना आता है। वहीँ सांप काटने की घटना घटित हो जाती है। युवक के चाचा धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सांप काटने की घटना के कारण युवक सोते समय भी जूते और मोजे पहनकर सोता है। एक बार तो हाथ में पकड़ लिया था तो हाथ पर ही काट लिया। सांप युवक को ही दिखता है अन्य किसी को नहीं दिखता है। इस कारण परिजन इसे तंत्र-मंत्र के जरिए भी युवक को सांप से बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

डीएम के यहां परिजन पहुंचे तो पूरे मामले की जानकारी हुई। यह संभव नहीं लग रहा कि बार-बार सांप काट रहा हो। मामले की सच्चाई जानने के लिए एसीएमओ इश्तियाक अहमद के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए गांव भेजी गई है। परिजन व इलाज करने वाले प्राइवेट चिकित्सक से बात करके टीम पूरे मामले का रहस्य जानेगी। रविवार को टीम अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।