रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोयला कारोबारी पर गोली चलाई गई है, इस मामले की शुरुआत काफी समय से हो गई थी, जिसे अमन साहू गैंग ने अब अंजाम दे दिया है। बताया जा रहा है कि, दो बार फायरिंग की गई है। इसमें एक गोली हवा में चली और दूसरी गोली कार के शीशे पर लगी है। कोयला कारोबारी सुरक्षित है, घटना के बाद राजधानी में दहशत का माहौल है, यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 11 बजे कारोबारी पर फायरिंग हुई। आशंका जताई जा रही है कि, फायरिंग कारोबारी पर डर बैठाने के लिए गई है। जिससे की वह डरकर कोल लेवी की रकम दे दे। फायरिंग किसने की है अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। नकाबपोश बाईक सवार सीसीटीवी में कैद हो गये है, आपको बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग की एंट्री अब राजधानी में भी हो गई है। अब ये दोनों गैंग राजधानी में अपना पैर जमा रहे है।
बाइक सवार शूटरों ने की हवाई फायरिंग :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
इस घटना के बारे में रायपुर एएसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि रायपुर के थाना तेलीबांधा अंतर्गत पचपेड़ीनाका से तेलीबांधा के बीच सर्विस रोड में एक कारोबारी के ऑफिस के सामने दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति हवाई फायर करते हुए दिखाई दिए है। एएसपी पटले ने कहा, इससे पहले रायपुर पुलिस ने इसी प्रकार के झारखंड के एक गैंग को रायपुर में घटना को अंजाम देने से पूर्व पकड़ा गया था। इस घटना में भी इसी गैंग पर शक है। फिलहाल शहर में नाकेबंदी कर शूटरों की तलाश की जा रही है। इससे पहले छत्तीसगढ़ पुलिस ने प्रदेश के दो कारोबारियों की हत्या करने आए अमन साहू गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार किया गया था।



