चरित्रहीनता का झूठा लांछन न बर्दाश्त कर सकी महिला, फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, जानिये क्या है मामला….।

भिलाई : गया नगर दुर्ग में एक महिला ने गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि अपने घर पर फांसी लगा ली। मोहल्ले के शराबी और आदतन बदमाशों के लांछन से व्यथित होकर फांसी लगा ली। महिला दो दिन पूर्व ही अपने पति और बेटियों के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रही थी।महिला के घर के पास मुख्य आरोपी व उसके कुछ साथी एक कार वाले से गाली गलौज कर रहे थे। महिला ने उन्हें घर के सामने गाली गलौज न करने के लिए कहा। बस इसी बात पर आरोपियों ने महिला को उसके पति और बेटियों के सामने चरित्रहीन बोलते हुए झूठा लांछन लगा दिया।

आरोपी व साथियों की तलाश जारी :

इस बात से व्यथित होकर महिला ने गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि अपने घर पर फांसी लगा ली। महिला की मौत के बाद मोहल्ले वालों में काफी आक्रोश है और उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत भी की है। वहीं इस घटना के बाद आरोपी और उसके साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।जानकारी के अनुसार, गया नगर मुक्तिधाम के पीछे रहने वाली मंजू बाई निर्मलकर (32) ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के मोहल्ले वालों ने पुलिस को बताया कि मंजू ने मोहल्ले के ही एक बदमाश सचिन नागरे और उसके कुछ साथियों के झूठे लांछन से व्यथित होकर आत्महत्या की।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

जाने क्या है पूरा घटनाक्रम :

बुधवार की रात को मंजू अपने पति डोमन निर्मलकर और दो बेटियों के साथ मोहल्ले के एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर पैदल वापस लौट रही थी। सचिन नागरे अपने कुछ दोस्तों के साथ मंजू के घर के सामने बैठकर शराब पी रहा था।इसी दौरान एक कार वहां से गुजरी तो कार के चक्के से बारिश का पानी उड़कर सचिन और उसके साथियों पर पड़ गया। इस पर सचिन और उसके साथियों ने कार वाले से विवाद और गाली गलौज शुरू कर दिया था।

इसी दौरान मंजू अपने पति और बेटियों के साथ घर के पास पहुंची। उसने सचिन और उसके दोस्तों से गाली गलौज न करने के लिए कहा तो उन्होंने कार वाले को छोड़कर मंजू से ही विवाद शुरू कर दिया।मोहल्ले वालों ने पुलिस को बताया कि सचिन और उसके साथियों ने मंजू के पति और बेटियों के सामने ही उसे चरित्रहीन कहा। उस पर काफी लांछन लगाए। जिससे वो काफी ज्यादा व्यथित हो गई और उसने आत्महत्या कर ली।मोहल्ले वालों ने पुलिस को ये भी बताया कि कुछ दिन पहले सचिन और उसके साथियों ने गया नगर में रहने वाली बुधिया बाई चंद्राकर के घर पर पथराव किया था और तुलसी बाई साहू नाम की महिला से भी गाली गलौज किया था। मोहल्ले वालों ने पुलिस से इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।