अगले 24 से 48 घंटों में होगी धुंआधार बारिश, पूरे छत्तीसगढ़ के लिये यलो अलर्ट।

रायपुर : आज सुबह से राजधानी का मौसम बदला हुआ है, दोपहर में 12 बजे काफी बारिश भी हुई है, अब छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर फिर एक बार 24 से 48 घंटे का आरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार येलो और ऑरेंज अलर्ट में छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिले शामिल हैं। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उन जिलों में 24 से 48 घंटे के भीतर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहाँ लगातार वर्षा में बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई गई है, पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। राजधानी के आसपास लगातार बारिश हुई है, लेकिन राजधानी में बहुत ही कम मात्रा में वर्षा हुई, जिसको लेकर अब राजधानी में भी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जाई किया गया है। आज शनिवार को सुबह से ही राजधानी में काले बादल छाए हुए हैं। उम्मीद है बारिश के आने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।

24 से 48 घंटे का आरेंज और येलो अलर्ट : मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इन जिलों के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। मौसम विभाग के अनुसार सूरजपुर, रायगढ़, सारंगगढ़, बिलाईगढ़, सक्ती, गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिले के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इन सभी जगहों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यहाँ धुँआधार बारिश होगी।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

दूसरी तरफ प्रदेश के जशपुर, गौरेला, पेंड्रा, मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगगढ़, बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले के एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है, यहाँ सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है। येलो और ऑरेंज अलर्ट के दौरान कई जिलों में हालात बिगड़ सकते हैं। निचली बस्तियों में पानी भर सकता है। शहर में बने अंडरपास बंद हो सकते हैं। आवाजाही बाधित हो सकती है। भारी बारिश के चलते सड़कों पर जाम के हालात भी बन सकते हैं। बारिश के चलते सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने कहा है सावधानी बरतें।