बीएसएनएल का यह प्लान आपको कम खर्च में एक साल तक दे देगा फुर्सत, हर दिन मिलेगा 2GB डेटा भी, मात्र 10/- के रिचार्ज में भी कर पायेंगे कॉल।

नई दिल्ली : अगर आप एक से ज्यादा सिम का प्रयोग करते है तो बढ़ते रिचार्ज के खर्च के बीच आपके लिये राहत वाली खबर है। देशभर में लगभग 8 करोड़ से ज्यादा लोग अपने स्मार्टफोन में BSNL का सिम इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसका ज्यादा प्रयोग नहीं करते है, किसी का नंबर आधार में है तो किसी का बैंक में, ऐसे में उसे जारी रखना बड़ा मुश्किल हो रहा है। वहीँ पिछले कुछ दिनों में BSNL के ग्राहकों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। इसके पीछे की वजह है जियो, एयरटेल और वीआई की तरफ से रिचार्ज प्लान्स के दाम को बढ़ाना मुख्य कारण है । BSNL के सस्ते रिचार्ज प्लान की तरफ मोबाइल यूजर्स तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। 

आपको बता दें कि BSNL के पास अपने ग्राहकों के लिए सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। BSNL के पास 150 दिन, 160 दिन, 200 दिन, 300 दिन, 336 दिन, 365 दिन और 395 दिन की वैलिडिटी वाले के कई सारे रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। अगर आप BSNL का सिम इस्तेमाल करते हैं तो बता दें कि आप इनमें से कोई प्लान लेकर एक बार में ही रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाते हैं। आज हम आपको BSNL के 300 दिन वैलिडिटी वाले प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं। इस प्लान में आपको एक से बढ़कर एक फायदे मिलते हैं। 

BSNL की लिस्ट का सबसे दमदार रिचार्ज प्लान :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

BSNL के रिचार्ज प्लान्स के पोर्टफोलियो में 797 रुपये का एक प्लान मौजूद है। आपको यह प्लान थोड़ा महंगा लग सकता है लेकिन अगर आप जियो और एयरटेल से इसकी तुलना करेंगे तो यह काफी सस्ता लगेगा, इससे आप नेट भी चला सकते है और कॉल भी कर सकते है, वहीँ इससे आपकी सिम लम्बे समय तक सक्रिय भी रहेगी। इस प्लान को लेकर आप एक बार में ही 300 दिन के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाते हैं। इसमें आप किसी भी नेटवर्क में 300 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। अगर आपको अधिक इंटरनेट डेटा की जरूरत है तो भी यह प्लान आपको काफी पसंद आने वाला है। BSNL अपने ग्राहकों को इस प्लान में हर दिन 2GB डेटा ऑफर करता है। हालांकि आपको यह ध्यान रखना होगा कि डेली 2GB डेटा का फायदा आपको प्लान के पहले 60 दिन तक ही मिलेगा और साथ में असीमित कॉल भी रहेंगे। 

डेटा के साथ SMS की भी सुविधा :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

BSNL के इस रिचार्ज प्लान में आपको हर दिन 100 SMS भी देता है। डेटा की ही तरह एसएमएस की सुविधा भी प्लान के पहले 60 दिन तक ही रहेगी। मतलब आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इस रिचार्ज प्लान की सबसे बड़ी सुविधा यह है कि इसमें आप बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के 300 दिन तक अपना सिम सक्रिय भी रख सकते हैं। आपको पूरे 300 दिन तक इनकमिंग वॉयस कॉल और मैसेजिंग की सुविधा मिलती रहेगी। जिससे आपको खर्चा भी काफी बचेगा, जबकि अन्य कंपनियों का तीन माह वो भी सिर्फ 84 दिन का कम से कम रिचार्ज 800/- के लगभग है, उसके बाद आपको फिर से रिचार्ज करवाना मजबूरी है, जबकि इसमें आपकी इनकमिंग 300 दिन तक जारी रहेगी और बाद में मात्र 10/- का टॉपअप करके कॉल भी कर सकते है।