विद्यालय में साँपों का आतंक : स्कूल में निकले 36 कोबरा साँप, दहशत में बच्चे माँगने लगे छुट्टी, जानिये कहाँ का है मामला….।

कटिहार(बिहार) : कटिहार के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बलत्तर पंचायत के मनोहरी गांव में प्राथमिक विद्यालय, मनोहरी में सांपों का ढेर मिला है। जिससे छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल है. रसोइया खाना बनाने के लिए चावल के बोरा को हटाया तो कई सांप इधर-उधर भागने लगे। जिससे डरकर रसोइया कमरे से चिल्लाते हुए बाहर भागी। गुरुवार से अब तक लगभग 36 सांपो मिल चुके हैं। यह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मनोहरी के प्राथमिक सरकारी स्कूल में 36 कोबरा सांप निकले तो हड़कंप मच गया। सांपों की दहशत के कारण बच्चे छुट्टी मांग रहे हैं। जानें स्कूल में इतने सारे सांप कैसे और कहां से आए।दो दिन में स्कूल में 36 कोबरा सांप निकले तो बच्चे दहशत में आ गए। सांपों को देखकर डरे बच्चे छुट्टी मांग रहे हैं। बच्चों का कहना है कि 5-6 दिनों के लिए स्कूल बंद कर दिया जाए। सांप भाग जाएंगे तो वो फिर से स्कूल आएंगे।

चावल का बोरा हटाया तो मिला सांपों का झुण्ड : 
जानकारी के मुताबिक, स्कूल की रसोइया ने खाना बनाने के लिए चावल के बोरा को हटाया, तो कई सांप इधर-उधर भागने लगे। सांपों को देखकर रसोइया कमरे से चिल्लाते हुए भागी। बड़ी संख्या में सांपों को देखकर स्कूल में हड़कंप मच गया। सांप मिलने के बाद तत्काल छात्र-छात्राओं को ऊपर वाले कमरे में शिफ्ट किया है।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

सांप पकड़ने वाले को बंगाल से बुलाया :
36 सांप निकलने के बाद बंगाल से सांप पकड़ने वाले को बुलाकर सभी सांपों को बाहर निकाला गया। स्कूल के चारों ओर साफ-सफाई कराई गई। बच्चों को ऊपर के कमरे में शिफ्ट किया है। क्लास रूम और बाहर कीटनाशक दवाइयां का छिड़काव कराया जा रहा है, ताकि सांप स्कूल के अंदर नहीं आ सके।

बच्चों की सुरक्षा पहली प्रथमिकता :
शिक्षा विभाग के अधिकारी का कहना है कि बगल में जंगल है और नदियों में पानी बढ़ रहा है। इस कारण सांप स्कूल पहुंच रहे हैं। अधिकारी का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा पहली प्रथमिकता है। इसलिए, शिक्षा समिति की बैठक कर छुट्टी कर देने का आदेश दिया है।प्रधानाध्यापक को कहा है कि शिक्षा समिति की बैठक कर दो-तीन दिन के लिए स्कूल की छुट्टी कर दी जाए।

पिछले साल भी निकले थे सांप :

पिछले साल भी बरसात के समय इसी प्रकार लगभग एक दर्जन सांपों के बच्चे मिले थे। जहां बच्चे पढ़ाई करते थे। बंगाल से सांप पकड़ने वाले को बुलाकर सभी सांपों को बाहर निकाला गया था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार साह ने छात्र-छात्राओं को ऊपर वाले कमरे में पठन पाठन करने का निर्देश दिए हैं। छात्र-छात्राओं को ऊपर वाले कमरे में ही पढ़ाया जा रहा है।वहीं, विद्यालय के कक्षाओं और बाहर कीटनाशक दवाइयां का छिड़काव कराया जा रहा है ताकि सांप विद्यालय के अंदर प्रवेश न कर सके। विद्यालय के चारों ओर साफ सफाई कराई जा रही है।

विद्यालय के आसपास जमा है पानी :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

बता दें कि कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण विद्यालय के चारों ओर पानी जमा है। विद्यालय के बगल में ही बांस का झाड़ है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के चारों ओर पानी और बांस की झाड़ी होने के कारण सांप विद्यालय में प्रवेश कर जाते है। इससे विद्यालय में कभी भी बड़ी अनहोनी होने की आशंका है। वहीं, जिले में ल।गातार बारिश से कई विद्यालयों में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है।