इंदौर (मध्य प्रदेश) : ग्रेटर बृजेश्वरी में गुरुवार को हृदयविदारक घटना हुई, इस घटना के सामने आने के बाद लोग हैरान हो गये है। खबर है कि स्कूल से लौटकर छठी क्लास की बच्ची जैसे ही बस से उतरी और घर की ओर दौड़ी। अचानक उसके दोनों पैर आपस में टकरा गए जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया जिससे मासूम सिर के बल सीमेंट की सड़क पर गिर पड़ी। गिरते ही लहूलुहान हो गई। इस घटना में छठी क्लास की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची स्कूल के बाद बस से घर वापस लौटी थी। बस से उतरते समय उसके दोनों पैर आपस में टकरा गए। बच्ची खुद के भार को संभाल नहीं पाई और असंतुलित होकर गिर गई।
सामने से बच्ची को लेने जब उसकी आई मां ने जब ये लहूलुहान हालात देखा तो वो जोर से चीखने लगीं। उनकी आवाज सुनकर घर के और लोग बाहर आए। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है, इस घटना को लेकर लोग सकते में है। एक छोटी सी घटना ने उनकी बच्ची को उनसे हमेशा के लिए दूर कर दिया। घरवालों को अभी भी उनकी बच्ची का उनसे दूर होना भरोसा नहीं दिला रहा है, इस दर्दनाक मौत से परिजनों का बुरा हाल हो गया है।
छठी क्लास में पढ़ती थी प्रांशी :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
प्रांशी जैन छठी क्लास में सेंट पॉल स्कूल में पढ़ाई करती थीं। रोज की तरह घटना वाले दिन भी मां उसकी राह देख रही थीं। वो इंतजार में थीं कि उनकी छोटी सी गुड़िया बैग टांगे अभी स्कूल से आ ही रही होगी। तभी प्रांशी के स्कूल की बस दोपहर करीब डेढ़ बजे आई। प्रांशी बस से नीचे उतर ही रही थी कि, उसके दोनों पैर आपस में टकरा गये और वो नीचे गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। साथ में ये भी जानकारी मिली है कि प्रांशी के पिता को कैंसर हो गया था। कैंसर के कारण प्रांशी के पिता की मौत 2 साल पहले ही हो गई थी। प्रांशी का एक बड़ा भाई भी है, प्रांशी की मां दोनों बच्चों की देखभाल करती थीं। प्रांशी मौत से उनकी मां की बुरी हालत बनी हुई है, वह लगातार रो रही है, परिवार को इस दर्दनाक हादसे से गहरा दुःख मिला है।



