बलौदाबाजार : तेज रफ्तार वाहनों पर कोई लगाम नहीं है, आये दिन लगातार दुर्घटनायें हो रही है, वहीँ अब खबर है कि तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी है। इस हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। टक्कर लगने की वजह से पुलिस की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गये है। वहीं सड़क किनारे बैठी चार गाय की मौके पर ही मौत हो गई है, जिससे क्षेत्रवासियों में भी घटना को लेकर काफी नाराजगी दिखी। यह पूरा मामला पलारी क्षेत्र के गिधपुरी थाना क्षेत्र का है।
आरोपी ट्रक चालक को को लेकर सामने आई ये बात :
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस वाहन करही बाजार चौकी की बताई जा रही है। जो महासमुंद से वापस लौट रही थी। इसी बीच गिधपुरी थाना के पास स्थित ग्राम भरवाडीह में तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है। इधर, बीच रास्ते में बैठी गायों की भी हादसे में मौत हो गई है। घटना को लेकर ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs



