रेलवे ने ली गरीब यात्रियों की सुध, 46 एक्सप्रेस ट्रेनों में लगे 92 जनरल कोच, आगे और भी लगाने की तैयारी।

रायपुर : यात्रियों का आक्रोश रेलवे पर भारी पड़ा है, लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी पार्टी की कम सीटें आने के कारण है अथवा किसी अन्य कारण से लेकिन देर सबेरे लंबे समय बाद रेलवे प्रशासन ने एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल कोचों में मवेशियों की तरह सफर करने वाले हजारों यात्रियों की सुध ली है। अब ऐसी 46 एक्सप्रेस ट्रेनें जो अनेक जगहों से लंबी दूरी तय करती हैं, उनमें 92 जनरल कोच लगाया है, ताकि ट्रेन के फर्श और टायलेट तक बैठक कर सफर करने को मजबूर कई यात्रियों को कम से कम बैठने की जगह में बढ़ोत्तरी हो सके। आपको बता दें की रेलवे लगातार जनरल कोच कम रहा था, इसका मुख्य कारण रेलवे की आय बढ़ाने के नाम पर जबरदस्ती स्लीपर और जनरल कोच की जगह एसी कोच बढ़ाये जा रहे थे।

यात्रियों को मिलेगी राहत :

एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा 22 और ट्रेनों को चिह्नित किया गया है, जिनमें अतिरिक्त जनरल कोच लगाने की जरूरत है। रेल अफसरों के अनुसार, जनरल कोच के यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे का यह ठोस कदम है। एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ताकि हजारों यात्री आसानी से सफर कर सकें। बता दें कि आमतौर पर गर्मी और त्योहारी सीजन में जनरल टिकट वाले यात्रियों को बहुत परेशानी होती है। एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर और एसी के अतिरिक्त कोच लगाने का काम रेलवे ज्यादा करता है, लेकिन ऐसा पहली बार है, जब जनरल कोच की संख्या बढ़ाई जा रही है। वहीँ अब दिसंबर तक इनमें बेतहाशा और तेज गति से बढ़ोत्तरी की जायेगी।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/