रायपुर : पिटबुल डॉग्स के हमले से घायल हुए सलमान खान ने अस्पताल में इलाज के बाद थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना अनुपम नगर में शुक्रवार को हुई थी, जब दो पिटबुल श्वान ने एक डिलीवरी ब्वॉय पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। इस घटना की शिकायत घायल युवक ने 24 घंटे बाद खम्हारडीह थाने में शनिवार देर रात दर्ज कराई। सलमान खान, जो बोरिया (मोती नगर) के निवासी हैं, 12 जुलाई 2024 को दोपहर करीब 1 बजे अनुपम नगर निवासी डॉ. अक्षत राव के घर पीवीसी पैनल की डिलीवरी देने गया था। जैसे ही सलमान ने डॉ. राव के घर का मेन गेट खोला, दोनों काले पिटबुल श्वान उन पर टूट पड़े और उसे कई जगहों पर बुरी तरह काटा और घायल कर दिया। उनके हाथ, पेट, घुटनों और छाती पर गंभीर चोटें आईं। खूंखार डॉग पिटबुल के हमले के मामले में खम्हारडीह पुलिस ने कुत्ते के मालिक अक्षय राव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
सलमान का कहना है कि, घर के भीतर से एक महिला कुत्तों को रोकने की कोशिश कर रही थी, मगर वे अनियंत्रित होकर उसे काटे जा रहे थे।काफी देर तक इधर-उधर भागने के बाद वह घर से बाहर निकलकर कार के बोनट पर चढ़ गया और अपनी जान बचाई। इसके बाद आसपास रहने वाले अन्य लोगों ने उसे कुत्तों से बचाया। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद खम्हारडीह पुलिस ने सलमान को थाने तलब किया। उससे पूछताछ और मुलाहिजा के बाद डॉग के मालिक डॉ. अक्षय के खिलाफ धारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 291 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। कुत्तों के हमले से गंभीर रूप से जख्मी सलमान का डॉक्टरी मुलाहिजा भी कराया गया है। शिकायत में यह भी बताया गया है कि डॉक्टर दंपति द्वारा पाले गए कुत्ते अनुपम नगर के लोगों को पहले भी काट चुके हैं। सलमान पर हमला करने वाले दोनों कुत्ते पिटबुल प्रजाति के थे और तीसरा कुत्ता जो अन्य प्रजाति का था, वह दूर से ही भौंक रहा था। सलमान का आरोप है कि उसने बड़ी ही मुश्किल से अपनी जान बचाई है।
10-15 सेकंड तक मैं खुद को बचाता रहा :
सलमान ने बताया, जैसे ही मैंने वहां जाकर आवाज लगाई, कोई बाहर नहीं आया। जैसे ही मैंने मेन गेट खोला, दोनों पिटबुल श्वान मुझ पर टूट पड़े और मुझे अंदर खींचने लगे। मैंने 10-15 सेकंड तक छुड़वाने की कोशिश की, लेकिन वे मुझे छोड़ने का नाम नहीं ले रहे थे। जिस समय पिटबुल मुझ पर हमला कर रहे थे, वहां पर एक महिला खड़ी होकर देख रही थी, लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की। सलमान ने बताया कि डॉ. अक्षत राव ने उन्हें फोन करके आने की सलाह दी थी, लेकिन उन्हें पहले इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी कि श्वान है।
कैसे मिला पिटबुल, होगी जांच :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
खम्हारडीह थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है कि चिकित्सक दंपति के पास खूंखार प्रजाति का पिटबुल कैसे पहुंचा? इस मामले में पशुपालन विभाग से जानकारी ली जाएगी कि पिटबुल को पालतू बनाने अथवा अन्य किसी बिंदुओं पर प्रतिबंध लगाया तो नहीं गया? जांच के दौरान अगर नियम का उल्लघंन पाया जाता है तो इस मामले में भी कार्यवाही की जाएगी। पशु चिकित्सक डॉ. संजय जैन का कहना है कि कोई भी डॉग खतरनाक हो सकता है। इस तरह प्रतिबंधित कुत्तों को मोहल्ले के घरों में रखना खतरे से कम नहीं है। वहीं डॉग लवर ने शासन के आदेश के खिलाफ न्यायालय की शरण भी ली है।
बैन होने के बाद भी पाले जा रहे पिटबुल डॉग :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
भारत सरकार ने पिटबुल समेत 24 विदेशी ब्रीड के डॉग पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन डॉग को इंपोर्ट करना और ब्रीडिंग अवैध घोषित किया गया है। अब सवाल यह उठता है कि, रायपुर में प्रतिबंधित डॉग को कैसे पाला गया है और इन पर कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया। इसको लेकर भी जांच की जायेगी।
कुछ महीने पहले ही 24 विदेशी ब्रीड के डॉग पर लगाया गया बैन :
देश में विदेशी ब्रीड वाले डॉग के शिकार बने लोगों के वीडियो तेजी से वायरल हुए। इसके अलावा भारत सरकार को मत्स्य पालन, पशुपालन और डेरी मंत्रालय को लगातार शिकायतें भी मिल रही थीं। मामले ने तब तुल पकड़ा जब दिल्ली के एनडीएमसी इलाके में विदेशी ब्रीड के डॉग ने एक मासूम बच्ची पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के बाद डेरी मंत्रालय ने एनिमल हस्बैंडरी कमिश्नर की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई। इस कमेटी में अलग-अलग संगठन और एक्सपर्ट शामिल थे। कमेटी ने विदेशी ब्रीड के डॉग को चिन्हित किया, जिनमें पिटबुल, अमेरिकन बुलडॉग, रोटीवल सहित 24 ब्रीड के डॉग पर बैन लगा दिया गया। भारत में इनमें से किसी भी ब्रीड के डॉग का इंपोर्ट और ब्रीडिंग अवैध है। फिर भी ये भारत में कुछ लोगों के घर में है, जिसको लेकर अब जांच की बात सामने आ रही है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs



