कोल्हापुर : दरगाह के पास अतिक्रमण हटाने को लेकर भारी बवाल, दोनों पक्षों में पत्थरबाजी।

कोल्हापुर (महाराष्ट्र) : विशालगढ़ किले में ही हजरत सैयद मलिक रेहान मीर साहब की दरगाह और एक मस्जिद है, जहाँ अतिक्रमण को लेकर भारी बवाल हुआ है। मामले में जानकारी मिली है कि विशालगढ़ किले की दरगाह पर अतिक्रमण किया गया है, उक्त अतिक्रमण को हटाने पर दो समुदाय आपस में भिड़ गए है, यहाँ सुबह से ही बवाल मचा हुआ है, इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव होने की खबर सामने आई है। आगजनी की भी कोशिश हुई। गंभीर स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

सामने आया ये पूरा मामला? :

विशालगढ़ किले में ही हजरत सैयद मलिक रेहान मीर साहब की दरगाह और एक मस्जिद है। इसी के पास अवैध तरीके से अतिक्रमण करके रखा गया है। इसी अतिक्रमण को हटाने के लिए सोमवार को हिंदूवादी संगठन के लोग इकट्ठा हुए थे। जब इसकी जानकारी दूसरे पक्ष को हुई तो वह भी आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पत्थरबाजी शुरू हो गई। हिन्दू संगठनों का कहना है कि लगातार हिन्दू ऐतिहासिक और आस्था जनित जगहों पर लगातार मुस्लिमों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री एकनाथ भी पहुंचे :

जानकारी सामने आई है कि विशालगढ़ पर अतिक्रमण को लेकर स्वराज्य संगठन के अध्यक्ष संभाजी राजे छत्रपति काफी आक्रामक हो गये हैं, उन्होंने मांग की है कि इस किले पर हुए अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाया जाए। इसी मांग को लेकर संभाजी राजे ने कल विलागढ़ जाने का फैसला किया था। इसके बाद किले में तोड़फोड़ और पथराव की घटनाएं हुई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस प्रकार की घटना को गंभीरता से लिया है। वह आधी रात कोल्हापुर आए और विशालगढ़ का निरीक्षण किया है। सीएम शिंदे ने अपने दौरे के दौरान कोल्हापुर के आईजी से विशालगढ़ और यहां के हालात के बारे में जानकारी ली है। यह भी कहा गया है कि वे जरूरी इंतजाम करें ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। उन्होंने आईजी से यहां की कानून व्यवस्था पर भी चर्चा की है, घटना को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

14 जुलाई को कुछ शिवभक्त विशालगढ़ पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर विशालगढ़ गये थे। इस समय किले में तोड़फोड़ और पथराव की घटनाएं हुई। इन घटनाओं के कुछ वीडियो सामने आए हैं। दूसरे दिन विशालगढ़ के स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गयी है, इस पूरे घटनाक्रम से यहां तनावपूर्ण माहौल बन गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये है।

मुहर्रम और आषाढ़ी एकादशी के त्यौहारों के मद्देनजर रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर संजय तेली ने 15 से 29 जुलाई तक जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। निषेधाज्ञा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 की धारा 37(ए) ए से एफ और धारा 37(3) के तहत जारी की गई है। घटना के बाद क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/