अगले 24 घंटे तक इन जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, आरेंज-येलो अलर्ट जारी।

 रायपुर : मौसम को लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है, राज्य में पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश के बाद अब वर्षा के आंकड़े 31 से घटकर 27 फीसदी पर आ गए हैं। प्रदेश में अब तक 267.7 मिमी पानी गिरा है जबकि 368.4 मिमी पानी गिर जाना था। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तीन जिलों दंतेवाड़ा, सुकमा व बीजापुर में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं गरियाबंद, बस्तर, धमतरी, कोंडागांव व नारायणपुर जिले के एक दो स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी में कुछ देर तक ही वर्षा की सम्भावना जताई गई है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ में 17 जुलाई से व्यापक वर्षा होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके असर से रायपुर समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। रायपुर में पिछले 24 घंटे में 14.3 मिमी पानी गिरा। रायपुर में अब तक 223.3 मिमी पानी गिरा है, जो सामान्य से 30 फीसदी कम है। अब तक 321.2 मिमी पानी गिर जाना था। वहीं राजिम में अतिभारी बारिश हुई है। वहां 150 मिमी से ज्यादा पानी बरस गया। अब तक सामान्य से कम ही बारिश हुई है।

इन जिलों में इतनी हुई है बारिश :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

बलरामपुर 332.9 15
सुकमा 408.5 8
पेंड्रा मरवाही 370 5
बीजापुर 416 0
काेरबा 369 0