रेलवे पुल पर फोटो शूट कराते आ गई ट्रेन, जोड़े ने लगाईं 90 फुट की छलांग और फिर….।

पाली (राजस्थान) : जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, कई बार लोग लापरवाही और मस्ती के चक्कर अपनी जान से भी हाथ धो बैठते है, रील बनाने के चक्कर में कई लोगों की मौत की घटनायें सामने आई है। ऐसे ही एक पाली जिले के जोगमंडी रेलवे पुल पर पति-पत्नी फोटो शूट करवा रहे थे, तभी ट्रेन आ गई। ट्रेन को आता देखकर दोनों घबरा गए। ट्रेन से बचने के लिए उन्होंने लगभग 90 फीट गहरी खाई में छलांग लगा दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए, इस घटना का विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

घबराकर नीचे कूद गया कपल :

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सोजत रोड के पास हरियामाली निवासी राहुल मेवाड़ा (22) और उनकी पत्नी जाह्नवी (20) गोरमघाट घूमने आए थे। वे जोगमंडी पुल पर मीटर गेज रेलवे लाइन पर टहल रहे थे, तभी कामलीघाट रेलवे स्टेशन से मारवाड़ पैसेंजर ट्रेन आ गई। हालांकि, ट्रेन की स्पीड काफी कम थी और वह पुल पर रुक भी गई, लेकिन तब तक घबराया जोड़ा पुल से नीचे कूद चुका था, जबकि उन्हें कूदने की जरूरत नहीं थी।

घटना के दौरान रिश्तेदार भी थे मौजूद :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

रेलवे पुल के पास उनके दो रिश्तेदार भी मौजूद थे, लेकिन वे ट्रैक पर नहीं थे। वे फोटो और वीडियो क्लिक कर रहे थे, जबकि राहुल और जाह्नवी रेलवे ट्रैक पर चल रहे थे। युगल के पुल से कूदते समय का वीडियो पर सामने आया है। यह वीडियो घटना के समय रिश्तेदार के मोबाईल फोन में रिकार्ड हो गया। ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड ने पुल से उतरकर गंभीर रूप से घायल कपल को उठाया और उन्हें फुलाद रेलवे स्टेशन ले गए। वहां से एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जाह्नवी को पाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया और राहुल को जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया। अभी दोनों की हालत स्थिर बताई गई है।