रायपुर : डॉ. आशीष बिसेन होम्योपैथी के क्षेत्र में जटिल इलाजों को भी आसान तरीके से कर देते है, होम्योपैथी के क्षेत्र में राजधानी के नामी डॉक्टर है, जिसको लेकर होम्योपैथी के क्षेत्र में जटिल बीमारियों का बिना किसी हानिकारक प्रभाव के इलाज करने और सरल इलाज के लिए उन्हें राज्य के उपमुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। आयुष एन्क्लेव 2024 अवार्ड आयोजित किया गया जिसमें बेस्ट होम्योपैथिक चिकित्सक से आशीष बिसेन को राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
उनके द्वारा किये हुए कार्यो एवम् होम्योपैथिक को जन जन तक पहुँचाने के लिए विशेष प्रोत्साहन दिया गया। यह कार्यक्रम रायपुर टाटीबंध स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में किया गया, जिसके मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी , कार्यक्रम कि अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी एवं रायपुर एम्स के अध्यक्ष रिटायर्ड जेनेरल श्री अशोक जिंदल जी कर रहे थे। होम्योपैथिक एक पूरक या वैकल्पिक चिकित्सा है। इसका मतलब यह है कि यह उन उपचारों से महत्वपूर्ण रूप से अलग है जो पारंपरिक पश्चिमी चिकित्सा का हिस्सा हैं। होम्योपैथी 1790 के दशक में सैमुअल हैनीमैन नामक एक जर्मन चिकित्सक द्वारा विकसित विचारों की एक श्रृंखला पर आधारित है। जिसका साइड इफेक्ट नहीं होता है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



