अरशद को चोरी के आरोप में पकड़ा और ट्रक के साथ उल्टा लटकाया, फिर थर्ड डिग्री टॉर्चर देकर किया ऐसा काम….।

यमुनानगर (हरियाणा) : अरशद नाम के युवक को कुछ लोगों ने चोरी के आरोप में पकड़ा और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना हरियाणा के यमुनानगर की है जहाँ गधोला टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर एक युवक की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि युवक अपने एक साथी के साथ ट्रक में चोरी की नीयत से घुसा था। इसी बीच चालक जाग गए और शोर मचाने के बाद एक आरोपी उनके हाथ चढ़ गया। उन्होंने उसे उल्टा लटका कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में जब उसे सीधा कर ट्रक के साथ बांध दिया गया तो आरोपी युवक अरशद की कुछ देर बाद मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने ट्रक और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। जबकि परिजन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही को लेकर थाने में बैठे गये।

दरअसल घटना कुछ इस प्रकार सामने आई है, यमुनानगर के गधोला टोल से कुछ ही दूरी पर एक चाय की दुकान के पास कुछ ट्रक चालक चाय पीने के बाद आराम कर रहे थे। आरोप है कि दो युवक चोरी की नीयत से ट्रक में घुसे थे और तभी ट्रक चालक की नींद टूट गई और उसने शोर मचाया। जब युवक वहां से भागने लगे तो एक को चालक ने पकड़ लिया और पिटाई की गई। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि चालकों ने युवक को ट्रक के साथ ही उल्टा लटकाया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। चालकों ने युवक के घर का नंबर लेकर परिवार वालों को वीडियो कॉल कर दिखाया कि उन लोगों ने अरशद को चोरी के आरोप में पकड़ा है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

साथ ही बताया कि उसे उल्टा इसलिए लटकाया है, क्योंकि उसका साथी इन लोगों के 5 हज़ार रुपये लेकर भाग गया था। परिवार के लोग 5 हज़ार रुपये लेकर आते हैं तो यह लोग अरशद को छोड़ देंगे। हालांकि, बाद में युवक को ट्रक के साथ ही बांध दिया। तब तक उसे प्रताड़ना देते रहे। परिवार के लोग जब तक मौके पर पहुंचते उससे पहले ही अरशद ने दम तोड़ दिया था। इस मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। अब पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर रही है।

सामने आई इस प्रकार की घटना :

चोरी के इरादे से ट्रक में चढ़े व्यक्ति अरशद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सहारनपुर के थाना सरसावा के गांव घंघौड़ हुसैनपुर निवासी अरशद के तौर पर हुई। घटना थाना छप्पर क्षेत्र के गांव मिल्क माजरा टोल प्लाज पर हुई है। घटना को लेकर जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा के नजदीक ट्रक चालक अपना ट्रक खड़ा कर सो रहा था। इसी दौरान चोरी के इरादे से अरशद ट्रक पर चढ़ गया। आवाज सुनने पर ट्रक चालक उठ गया और उसने अरशद को पकड़ लिया। इसके बाद उसने आरोपी के हाथ पैर रस्सी से बांधकर ट्रक में ही बैठा लिया। जिसके बाद ट्रक का चालक और अरशद दोनों सो गए।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

सुबह सात बजे के लगभग अरशद उठा और कुछ दूरी पर चलने पर चक्कर खाकर नीचे गिर गया। जिससे उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि अरशद ने नशा किया हुआ था। इसके साथ ही पुलिस ने ट्रक चालक को भी हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी छप्पर रामपाल शर्मा ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। मामले को लेकर पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा।