मेरठ(उ.प्र.) : मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात को दिल दहला देने वाली वारदात हुई। 3 साल की बच्ची की हत्या धारदार हथियार से नहीं की गई। तंत्र-मंत्र में किसी जानवर को खिलाकर बच्ची की हत्या कराने की बात सामने आई है। जानवरों ने बच्ची के शरीर को नोंच-नोंचकर खाया है। डॉक्टरों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। दरिंदगी का हैरान करने वाला मामला मेरठ के दतावली गांव का है। मामा की शादी में आई सवा दो साल की बच्ची का अपहरण करने के बाद धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। शव गांव से एक किलोमीटर दूर मिला।बच्ची के मामा ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मेडिकल कॉलेज के बाहर लोगों ने आधा घंटे जाम लगाकर हंगामा किया।
शादी में बिजी थे सभी :
लोहियानगर थाना क्षेत्र की कॉलोनी निवासी युवक की बरात भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव में आई थी। रात को शादी की रस्में हो रहीं थीं। शादी में दूल्हे की गाजियाबाद निवासी बहन-बहनोई सवा दो साल की बेटी और छह साल के बेटे के साथ आए थे।फेरों के समय परिवार के सभी लोग मकान की दूसरी मंजिल पर चले गए। दोनों बच्चों को घर के बाहर सड़क किनारे तख्त पर सुला दिया। रात दो बजे लोग नीचे आए तो देखा बच्ची तख्त पर नहीं थी।
पिता की कमीज बनी बेटी का पैहरन :
परिजनों की सूचना पर भावनपुर थाना पुलिस गांव पहुंच गई। परिजनों के साथ बच्ची की तलाश की गई लेकिन पता नहीं लगा। सुबह पांच बजे के करीब जयभीमनगर की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर आने-जाने वाले लोगों ने बच्ची का शव देखा तो परिजनों और पुलिस को जानकारी हुई। बच्ची के शरीर पर जगह-जगह घाव के निशान थे।बच्ची के शरीर पर एक अदद फ्राॅक था जो तार-तार था। बच्ची को इस हाल में देख पिता का रोम-रोम रो पड़ा। एकबारगी तो वह बेसुध हो गए, लेकिन अगले ही पल उसने खुद को संभाला और अपनी कमीज उतारकर बिटिया के अर्द्धनग्न शव को उसमें लपेट लिया, फिर बच्ची के शव को सीने से लिपटा लिया।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
डेढ़ किमी दूर मिला था शव :
तीन घंटे बाद सोमवार रात करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में बच्ची की डेड बॉडी मिली थी। बच्ची के कान के नीचे, एड़ी-हाथ, सीने और प्राइवेट पार्ट पर गहरे घाव थे। सिर की खाल भी गायब थी, जांघ भी नोंची थी। प्राइवेट पार्ट खून से लथपथ था। कपड़े के चीथड़े हुए थे। बच्ची हत्या के बाद परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की आशंका जताई थी।
दुष्कर्म नहीं हुआ, जांच जारी :
बच्ची के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। रिपोर्ट के मुताबिक दुष्कर्म नहीं हुआ है। गांव में लगे सीसीटीवी की फुटेज जांची जा रही है। नामजद लोगों से पूछताछ चल रही है।



