ट्रक और सिटी बस की भिड़ंत में 20 से ज्यादा यात्री घायल, यहाँ हुई घटना….।

रायपुर : जिले के सेमरिया गांव के पास सुबह लगभग 9 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक और सिटी बस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में लगभग 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस की सीटें भी उखड़ गई और यात्रियों को काफी चोटें पहुंची है। बस में सवार कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई है। इस दौरान घायल लोगों के हाथ-पैर और सिर से खून बहने लगा, जिससे बस में जगह-जगह खून फैल गया हादसा काफी भयानक था , घटना के बाद बस में अफरा – तफरी का माहौल बन गया था,घटना के क्षेत्र में लोगों तुरंत मदद करना शुरू कर दिया, यहाँ काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी और ट्रैफिक भी जाम हो गया था।

पुलिस को इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अधिकारी पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बस रायपुर से खरोरा की तरफ जा रही थी। वहीं एक ट्रक सामने से आ रहा था। इसी बीच सेमरिया गांव के पास तेज रफ्तार बस चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस ट्रक से जा भिड़ी। बस की टक्कर के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई, जोरदार भिड़ंत होने से आसपास के लोग दहशत में आ गये , माजरा समझते ही लोगों ने मदद करना शुरू कर दिया जब तक पुलिस और एम्बुलेंस भी मौके पर पहुँच गई। बस में सवार कई यात्रियों को गंभीर चोट आई है। फिलहाल सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल रेफर किया गया।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/