सावन के महीने में शिवलिंग को लेकर जान लें खास बात, क्या है स्वप्न में शिवलिंग दिखने के मायने।

धर्म/संस्कृति : इस साल भारत में ‘सावन का महीना’ 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगा। सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय है। इस माह में भोलेबाबा की आराधना से भक्तों के कई कष्ट दूर हो जाते हैं, शिव जी की आराधना का यह महत्वपूर्ण समय होता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि, अगर आपको सावन के महीने में कभी सपने में शिवलिंग दिखाई देता है तो इसका असल जीवन में क्या अर्थ लगाया जाता है। ऐसा सपना आने के बाद कैसे परिवर्तन आपके जीवन में आ सकते हैं, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण समय होता है।

क्या है शिवलिंग :

‘शिवलिंग’ एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है ‘शिव का प्रतीक/प्रतिनिधित्व’ क्योंकि ‘लिंग’ शब्द का अर्थ केवल ‘प्रतीक/प्रतिनिधित्व’ होता है। शिवलिंग भगवान शिव की ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, ब्रम्हांड के संचालन के बीच की धुरी का जो मध्य स्थान है, जिसके अंतर्गत सभी ग्रह नक्षत्र विचरण करते है, हालाँकि अलग-अलग जगहों पर इसकी व्याख्या अलग-अलग की गई है और विधर्मियों ने इसे गलत संज्ञा भी दी है। सीधे तौर पर यह ब्रम्हांड इस शिव जी के प्रतिक पर विचरण कर रहा है, और यह मुख्य रूप से अंडाकार है। वहीँ जब इसे स्थापित किया जाता है, तो दूध और जल चढाने के बाद उसके बहने के लिये इसे जब स्थापित किया जाता है, तो इसके चारों तरफ एक चबूतरा बनाकर निकासी के लिये नलीनुमा रास्ता बनाया जाता है, जिससे इसके स्वरूप में बदलाव होता है। यह परमाणु शक्ति का स्रोत माना जाता है, जिसे शांत रखने के लिये दूध और जल चढ़ाया जाता है, क्षेत्रीय मान्यताओं के अनुसार कुछ तथ्य लग हो सकते है। (इसमें बताये गये किसी भी तथ्य की हम पुष्टि नहीं करते, जानकारी गूगल के विविध स्रोतों से जुटाई गई है)

सावन में सपने में शिवलिंग को देखने का मतलब :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

आध्यात्मिक उन्नति के लिए शिवलिंग की साधना करना बहुत शुभ माना जाता है, ऐसे में अगर आप भगवान शिव के प्रिय माह सावन में शिवलिंग को सपने में देखते हैं तो यह सपना बेहद शुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि आप जीवन में सुख-समृद्धि और आनंद की प्राप्ति करेंगे। आपके सारे मनोरथ पूरे हो सकते हैं। वहीं जो लोग धार्मिक-आध्यात्मिक गतिविधियों में लीन हैं वो अगर ऐसा सपना देख लें तो समझ जाइए भगवान शिव आपके प्रयासों से बहुत प्रसन्न हैं। शिव जी अपने भक्तों पर जल्द ही कृपा कर देते है, वहीँ सावन में इनकी कृपा काफी जल्दी बरसती है।

वैवाहिक जीवन में सुखद बदलाव का संकेत :

अगर आप शिव भक्त हैं और सावन के दौरान सपने में आपको शिवलिंग दिखाई देता है तो समझ जाइए आपके वैवाहिक जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। वहीं अविवाहित लोगों को योग्य वर या वधु की प्राप्त हो सकती है। इस महीने में पार्वती जी ने शिव जी को वर के रूप में पाने के लिए साधना की थी, इसलिए शिवलिंग का इस महीने में आपके सपने में आना आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। कई लोग सावन में दूर – दूर तक शिवलिंग पर जल चढ़ाने जाते है।

आरोग्य का संकेत शिवलिंग से जुड़ा ये सपना :

महामृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें और अपने भाग्य का उदय करें , रोज सुबह जरुर सुनें , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=wHhFeD-PXdc&t=65s

अगर कोई बीमार व्यक्ति सावन में सपने में शिवलिंग देख ले तो उसकी बीमारी दूर हो सकती है। साथ ही आप जीवन का आनंद ले सकते हैं। शिवलिंग का सपने में दिखना यह संकेत भी देता है कि अब आप आपको अपने सेहत को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा, शिवलिंग शारीरिक पुष्टि का भी सूचक है।

शिवलिंग पर जल चढ़ाना :

सावन के महीने में अगर आप सपना देखें कि आप शिवलिंग पर जल चढ़ा रहे हैं तो यह सपना भी अतिशुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि भोलेबाबा आपके भक्तिभाव से प्रसन्न हैं और इस सपने के आने के बाद आपको जीवन में उन्नति प्राप्त हो सकती है। वहीँ दूसरी तरफ सपने में सफेद शिवलिंग दिखे तो यह दिखना बेहद दुर्लभ होता है। लेकिन अगर आपको ऐसा सपना आता है तो समझ जाइए आपका जीवन सकारात्मक रूप से बदल सकता है। ऐसा सपना आने के बाद आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, आप जिस चीज की कामना कर रहे थे वो आपको प्राप्त हो सकती है। साथ ही इस सपने का अर्थ है कि अब आपकी ऊर्जा से सारी दुनिया चकित हो सकती है। 

शिवलिंग की पूजा करते खुद को देखना :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

अगर आप सपने में शिवलिंग की पूजा करते खुद को देखते हैं तो यह सपना संकेत देता है कि अब सांसारिक कष्टों से आपको मुक्ति मिल सकती है। आप ज्ञान प्राप्ति के मार्ग पर अग्रसर हो सकते हैं। सभी शिवभक्तों को सावन के महीने में शिव जी की आराधना करना चाहिये जिससे वो भगवान शिव की कृपा पा सकें।