रायपुर : गुढ़ियारी क्षेत्र में दो पुराने चोरों के बीच लड़ाई हो गई। एक चोर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे का अपहरण कर लिया और फिर एक कमरे में बंद कर करके उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। इसके बाद मंदिरहसौद क्षेत्र में ले जाकर और भी पीटा। इस दौरान उसे मृत समझकर सुनसान जगह पर छोड़कर भाग निकले। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित शंकर सिंह ठाकुर उर्फ पन्ना ई-रिक्शा चलाता है। सोमवार को वह रात लगभग 10 बजे ई-रिक्शा को उसके मालिक के घर छोड़कर अपने घर जा रहा था। उसी दौरान प्रिंस बागड़े ने उसे बुद्ध चौक रामनगर में बुलाया। वह जैसे ही चौक पर पहुंचा। प्रिंस और उसके साथी उसे जबरदस्ती उसके घर ले गए।
वहीँ इस मामले में चार बदमाशों ने आपसी रंजिश पर एक युवक को बंधक बनाकर उसकी बेदम पिटाई की है। युवक की बेसबाल से अधमरा होते तक पिटाई करने के बाद भी बदमाशों का मन नहीं भरा, तो उस पर चाकू से जानलेवा हमला किया। बदमाश युवक को अपनी कार में बैठाकर बेसबाल से लगातार पिटाई करते हुए मंदिर हसौद ले गए और वहां उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। यह घटना 15 जुलाई की बताई गई है। बदमाश कानून व्यवस्था को लगातार खुलेआम चुनौती देते हुए अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। राजधानी में लगातार ऐसी घटनायें सामने आ रही है
पुलिस के मुताबिक प्रिंस बागड़े, अंशुल तथा उसके दो अन्य साथियों ने शंकर सिंह ठाकुर को अपने घर बुलाकर बंधक बनाया था। इसके बाद दो लड़कों ने शंकर पर बेसबाल से ताबड़तोड़ हमला किया। बदमाशों के बीच फंसा शंकर लड़कों से मारपीट नहीं करने की गुहार लगाता रहा। बावजूद इसके बदमाशों का दिल नहीं पसीजा। बेसबाल से मारपीट करने के बाद बदमाश शंकर को अंशुल की कार से जबरदस्ती अपने साथ बैठाकर मंदिर हसौद ले गए। पीड़ित शंकर ने पुलिस को बताया है कि बदमाश बंधक बनाकर उसकी पिटाई करने के बाद हत्या करने की नीयत से कार में जबरदस्ती बैठाकर ले गए थे।
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
रात को अंधेरा होने की वजह से शंकर को पता नहीं चल पाया कि बदमाश उसे कहां ले जा रहे हैं। शंकर के अनुसार बदमाश पूरे रास्ते उसके साथ मारपीट करते रहे। बदमाश जहां रुके, वहां एक बदमाश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बेसबाल की पिटाई तथा चाकू के हमले से गंभीर रूप से घायल शंकर बेहोश हो गया। उसे मृत समझकर बदमाश वहां से फरार हो गए। सुबह लगभग 6 बजे घायल को होश आया। उसने राहगीर से मोबाइल मांगकर डॉयल 112 को कॉल किया। एंबुलेंस बुलवाया। इसके बाद उसे मंदिरहसौद अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर युवक को आंबेडकर अस्पताल शिफ्ट किया गया। इसके बाद शंकर को डीकेएस शिफ्ट किया गया है।
इस बात को लेकर था विवाद :
पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक तीन साल पूर्व किसी मामले में शंकर ने प्रिंस, अंशुल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शंकर की शिकायत पर प्रिंस तथा उसके अन्य साथियों को जेल जाना पड़ा था। इस बात को लेकर बदमाश शंकर से नाराज चल रहे थे और बदला लेने के उद्देश्य से शंकर की हत्या करने की नीयत से बंधक बनाकर उसकी बुरी तरह से पिटाई की।
बदमाशों ने वीडियो बनाकर वायरल किया :
महामृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें और अपने भाग्य का उदय करें , रोज सुबह जरुर सुनें , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=wHhFeD-PXdc&t=65s
घटना को लेकर इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, बदमाशों के मन में पुलिस के प्रति कितना भय है, शंकर के साथ मारपीट करने की बदमाशों ने बाकायादा वीडियो भी बनाई। वीडियो बनाने के बाद बदमाशों ने उसे वायरल भी कर दिया। बदमाशों को पकड़ने को लेकर पुलिस की गंभीरता नहीं दिखा रही है। यही वजह है कि मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर जांच करने नहीं पहुंची और न ही फोरेंसिक टीम को इसकी जानकारी दी है।
दोनों जा चुके हैं जेल :
आरोपी और पीड़ित युवक दोनों दोस्त हैं और पुराने चोर भी हैं। वर्ष 2022 में मौदहापारा पुलिस ने दोनों को मोबाईल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। दोनों के कब्जे से 20 से ज्यादा मोबाईल बरामद हुआ था। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। आरोपी प्रिंस को जल्दी जमानत मिल गई थी। शंकर कुछ समय बाद में छूटा था।



