देह व्यापार की सूचना मिलने पर पुलिस ने मारा छापा, राजधानी के इस क्षेत्र से महिला दलाल समेत 9 लोग गिरफ्त में।

रायपुर : राजधानी ही नहीं लगभग हर जगह सेक्स रैकेट सक्रिय है, जो लगातार अपने काम को अंजाम दे रहे है। ऐसे ही मुजगहन क्षेत्र में सेक्स रैकेट से मुंबई-दिल्ली की कॉलगर्ल भी जुड़ी हुई थीं, ये जीबी रोड की बताई गई है। देहव्यापार चलाने के लिए इन्होने वाट्सऐप ग्रुप भी बनाया हुआ था। इसमें जो कॉलगर्ल उपलब्ध रहती थी, उसकी जानकारी देते थे। इसके बाद उनकी मांग के आधार पर उसे बुलाया जाता था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला दलाल सहित 4 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 4 कॉलगर्ल को छोड़ दिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार डूंडा क्षेत्र में एक महिला देहव्यापार का संचालन कर रही थी। वह लंबे समय से यह गोरखधंधा चला रही थी। कुछ दिनों से उसके घर में युवकों का आना-जाना बढ़ गया था। इसकी शिकायत लोगों ने पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा। रात में चार कॉलगर्ल और महिला दलाल के अलावा मौके से महेश व्यास, तेजेंद्र सिंह, शिवेंद्र निषाद और डीसी कुमार देवदास को गिरतार किया गया। उनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत देहव्यापार करते हुए पकड़ी गई युवतियों को मौके पर ही छोड़ दिया गया। देहव्यापार का संचालन करने वाली महिला को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना को लेकर पुलिस की कार्यवाही देर रात तक चलती रही।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

पूछताछ में सामने आया कि देहव्यापार के लिए दलालों ने कई सोशल मीडिया ग्रुप बना रखे हैं। इसके जरिए ऑन डिमांड कॉलगर्ल को उपलब्ध कराया जा रहा है। पकड़ी गई महिला दलाल के मोबाइल में भी कई युवतियों के नंबर मिले हैं, जो दूसरे शहरों के हैं। ये युवतियां सोशल मीडिया ग्रुप में भी एक-दूसरे से जुड़ी हैं, इन कॉलगर्ल यही काम बताया गया।

शहर में फैला देहव्यापार का गोरखधंधा :

राजधानी में देहव्यापार का गोरखधंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है। होटल-लॉज से लेकर पॉश कॉलोनियों और आउटर के क्षेत्र में बेखौफ चल रहा है। कई स्पॉ सेंटर भी इसका अड्डा बन गए हैं, स्पा सेंटर की आड़ में भी यही काम हो रहा है। समय समय पर पुलिस इसकी जांच नहीं करती है। इसके चलते ये सब देहव्यापार का अड्डा बन रहे हैं।