बेटी से छेड़छाड़ रिपोर्ट नहीं ली वापस, बदमाश ने पिता पर किया चाकू से हमला।

रायपुर : राजधानी रायपुर में चाकूबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, यह लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम आदमी दहशत में जीने को मजबूर है, राजधानी के हर मोहल्ले से लगातार आपराधिक घटनायें सामने आ रही है। चाय , गुटका का व्यापार करने वाले इन बदमाशों से खासा परेशान है, वहीँ राजधानी में लगातार नशे का कारोबार बढ़ रहा है। पुलिस लगातार निजात अभियान चलाकर नशे और गुंडे बदमाशों के खिलाफ लगातार सख्ती बरत रही है, फिर भी बदमाशों के हौंसले बुलंद है। वहीँ इसी बीच रावतपुरा BSUP कॉलोनी में एक बदमाश ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी मिली है कि बदमाश खिरसिन्धु ने नरहरी नामक व्यक्ति पर चाकू सेहमला कर दिया है। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। टिकरापारा थाना क्षेत्र से लगातार ऐसी घटनायें सामने आ रही है।

बेटी से छेड़छाड़ करता था आरोपी :

घटना को लेकर जानकारी मिली है कि बदमाश युवक घायल की बेटी के साथ बदमाश लगातार छेड़छाड़ करता था। जिसकी वजह से आरोपी जेल भी जा चुका है। लेकिन जेल से छूटते ही रिपोर्ट वापस लेने का दबाव वह पीड़ित पक्ष पर बनाने लगा। जब घायल पिता ने रिपोर्ट वापस नहीं ली तो उसपर जानलेवा हमला कर दिया गया। 

सामान खरीदने के लिए गया था घायल पिता :

बदमाश ने घर से सामान खरीदने के लिए दुकान जाते हुए रास्ते में रोककर रिपोर्ट वापस लेने की धमकी दी। रिपोर्ट वापस नहीं लेने पर युवती के पिता नरहरी को चाकू मार दिया। फिलहाल आरोपी अपने साथियों के साथ फरार चल रहा है। जिसे पुलिस पकड़ने में लगी हुई है, वहीं पीड़ित गंभीर रूप से घायल है और युवती तथा परिजन डर में है।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA