रायपुर : दुनियाभर के लगभग 95 प्रतिशत कंप्यूटर माइक्रोसॉफ्ट के विंडोस से चलते है, दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट सर्वर कल 7 घंटे तक डाउन रहा, जिससे पूरी दुनियां के कामों को लेकर उथल – पुथल मच गई। जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव हवाई यात्राओं पर पड़ा। फ्लाइट के रद्द होने के बाद टिकट वापस करने के बाद भी यात्रियों को रिफंड लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा तो वहीं, कई लोगों को खाली हाथ ही वापस लौटाया गया। यात्रियों द्वारा उन्हें जल्द ही रकम वापस देने और दूसरी फ्लाइट में व्यवस्था करने का अनुरोध विमानन कंपनियों से किया गया।
हालांकि, दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरु के लिए अन्य फ्लाइट में भेजना का आश्वासन दिया गया था, लेकिन फ्लाइट के फुल होने के कारण अधिकांश यात्री को उसमें जगह ही नहीं मिली। घंटों इंतजार करने के बाद अभी कोई व्यवस्था नहीं होने पर यात्रियों ने एयरपोर्ट में जमकर हंगामा किया। साथ ही, विमान कंपनियों के अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप भी लगाया। वहीँ कई यात्री जब एअरपोर्ट पर पहुंचे तो इस मामले की जानकारी नहीं थी। काफी मशक्कत से यात्रियों को समझाया गया। वही व्यापारिक यात्रा करने वाले लोगों को इस घटना से काफी व्यापारिक नुकसान भी हुआ।
हाथ से बनाया हुआ टिकट देना पड़ा :
सर्वर के डाउन होने के कारण यात्रियों को मैन्युअल टिकटे बनाकर दी गई वहीं सुरक्षा जांच के बाद मैन्युअल ही बोर्डिंग पास दिए गए। हालांकि सिस्टम को ठीक करने के बाद ऑनलाइन टिकट भी जनरेट हो रही थी लेकिन उसकी धीमी रफ्तार को देखते हुए मैन्युअल टिकट है बनाई जा रही थी। मामले में मुख्यतः माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में समस्या आने के कारण पूरे विश्वभर की हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। रायपुर से उड़ान भरने वाली 6 हवाई जहाज के रद्द होने के कारण अन्य फ्लो पर दबाव बढ़ गया था।
हवाई यात्रा रद्द :
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा यात्रियों को सूचना देने और उनकी मदद के लिए टर्मिनल भवन में काउंटर खोला गया था साथी यात्रियों को सूचना देने के साथ उनकी सहायता भी की जा रही थी इंडिगो एयरलाइंस द्वारा ने एक ट्वीट के माध्यम से बताया कि इस समय सर्वर में समस्या आने के कारण बुकिंग, चेक-इन, बोर्डिंग पास देने में परेशानी हो रही है। बता दें कि रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस और विस्तारा की फ्लाइट का संचालन किया जाता है दोनों ही फ्लाइट ऑनबोर्ड के जरिए रोजाना करीब 7000 यात्रियों का आवागमन होता है।
विमानन कंपनियों द्वारा अपने यात्रियों को परेशानी से बचने के लिए एसएमएस के माध्यम से सूचना दी गई थी, यात्रियों को बताया गया कि जल्द ही हालात सामान्य होंगे सभी फ्लाइट अपने शेड्यूल के अनुसार ही उड़ान भरेंगी बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम तक इसके सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है। इसमें लम्बा समय भी लग सकता है। बैंक, मेट्रो और फ्लाइट्स सेवाओं पर इसका गहरा असर पड़ा है।



