बिलासपुर-रीवा को लेकर बड़ी जानकारी, 4 सांसदों ने लिखा रेलमंत्री को पत्र, अब होगा ऐसा….।

रायपुर : रीवा से रायपुर/दुर्ग आने वालों को काफी दिक्कत होती है, वहीँ दुर्ग/रायपुर से सतना के जरिये रीवा जाने में भी दिक्कत होती है। जिससे काफी यात्री परेशान होते है। ऐसे ही एक ट्रेन का विस्तार दुर्ग स्टेशन तक कराने के लिए चार सांसदों को रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखना पड़ा है। क्योंकि, हर दिन सैकड़ों की संख्या में यात्री परेशान हो रहे हैं। ऐसी स्थिति इसलिए निर्मित हुई है कि रायपुर के आसपास के कई जिलों के लोगों को इस ट्रेन को पकड़ने के लिए बिलासपुर तक की दौड़ लगानी पड़ती है। इसी तरह बिलासपुर में उतरने के बाद उन्हें दूसरी ट्रेनों में धक्के खाने पड़ते हैं। यह मामला ट्रेन नंबर 18247-48 रीवा से बिलासपुर के बीच चलने वाली दैनिक ट्रेन का है, जिसके विस्तार की मांग लंबे समय से की जा रही है।

इस ट्रेन के यात्री काफी परेशान होते रहते है। कई बार यह ट्रेन पकड़ने में रायपुर की ट्रेन लेट हुई तो उक्त ट्रेन कई बार छूट भी जाती है। पिछले कई वर्षो से दुर्ग और राजनांदगांव के सांसदों ने कई बार रेल मंत्री से इसकी मांग की है, लेकिन आज तक रीवा-बिलासपुर ट्रेन का विस्तार न तो दुर्ग तक हुआ और न ही रायपुर स्टेशन तक। जबकि ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते रेलवे का कनेक्टिविटी ट्रेन का सिस्टम पूरी तरह से फेल हुआ है। स्थिति यह है कि बिलासपुर-रीवा ट्रेन को पकड़ने के लिए दोपहर 1 बजे से सफर करने के लिए सैकड़ों यात्रियों को मजबूर होना पड़ता है।

अब इन चार सांसदों ने लगाया जोर :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

रीवा-बिलासपुर ट्रेन को रायपुर, दुर्ग स्टेशन तक चलाने के लिए विंध्यांचल कल्याण समाज के प्रदेश अध्यक्ष कल्याण प्रसाद पांडेय ने ठोस पहल की है। उनका कहना है कि जुलाई के इन 20 दिनों में इस ट्रेन के यात्रियों की समस्याओं से अवगत कराने के लिए कई सांसदों का दरवाजा खटखटाया। इस दौरान मध्यप्रदेश के रीवा संसदीय क्षेत्र के सांसद जनार्दन मिश्रा, दुर्ग सांसद विजय बघेल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी सहित बिलासपुर के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पूरा जोर लगाया है, लेकिन अभी तक इसको लेकर कुछ भी नहीं हुआ है। राजनांदगांव, दुर्ग और रायपुर के आसपास लोगों को रीवा जाना हो तो काफी समय बर्बाद होता है और मशक्कत भी करनी पड़ती है, वहीँ जब परिवार सहित जाना हो तो मुसीबत खड़ी हो जाती है।

रीवा स्टेशन में 12 घंटे खड़ी रहती है, मेंटेनेंस नहीं :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

इन चारों सांसदों ने रीवा-बिलासपुर ट्रेन का विस्तार दुर्ग तक करने के लिए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र भेजा है। साथ ही अवगत कराया कि यह ट्रेन रीवा स्टेशन में सुबह 7 बजे पहुंचती है और रात 10 बजे बिलासपुर के लिए चलती है, जिसका मेंटेनेंस रीवा स्टेशन में तय होने से आसानी से दुर्ग स्टेशन तक चलाई जा सकती है। मेंटेनेंस की दिक्कत का अड़ंगा लगाकर बिलासपुर रेलवे जोन के अफसर रीवा-बिलासपुर ट्रेन का विस्तार रायपुर और दुर्ग तक कराने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। परंतु जब यह ट्रेन जबलपुर रेलवे जोन के अधीन हो जायेगी तो आसानी से रीवा स्टेशन में मेंटेनेंस होने लगेगा, जिसके बाद इसे दुर्ग ताल चलाया जा सकेगा।